फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Allegation... Husband's friend raped woman after making her consume an intoxicating substance.

Bareilly News: आरोप... नशीला पदार्थ पिलाकर पति के दोस्त ने किया दुष्कर्म

Mon, 31 Aug 2026 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 31 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Allegation... Husband's friend raped woman after making her consume an intoxicating substance.
हाफिजगंज। क्षेत्र की विवाहिता से दुष्कर्म और लूटने के आरोप में पति के दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि युवक ने नशीला पेय पिलाया, जिसको पीकर विवाहिता बेहोश हो गई। इसके बाद दुष्कर्म किया। वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुए शोषण करता रहा। इस बीच जेवरात और रुपये भी लूट लिए।
विज्ञापन

हाफिजगंज थाना क्षेत्र की विवाहिता ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी युवक पति का दोस्त है। इस कारण उसका घर पर आना-जाना था। आरोप है कि पति की गैर मौजूदगी में पड़ोसी घर पर कोल्ड ड्रिंक लेकर आया और पीने के लिए दी। उसको पीकर वह बेहोश हो गई। युवक ने शाम को आपत्तिजनक वीडियो दिखाए। इसके बाद दुष्कर्म किया। इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देते हुए शोषण किया। इस बीच आरोपी सोना-चांदी के जेवरात और अलमारी में रखे 50 हजार रुपये भी धमकाकर ले लिए।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि वह 26 अगस्त को पति के साथ घर पर मौजूद थी। इस दौरान आरोपी युवक मिठाई लेकर आया। वह मिठाई खाने के बाद दंपती बेहोश हो गया। महिला को उठाकर आरोपी अपने घर ले आया। होश आने पर शोर किया तो घर के बाहर छोड़ गया। महिला घर पहुंची, तब तक परिजन पति को अस्पताल ले जा चुके थे। सीओ नवाबगंज नीलेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को नामजद किया है। महिला के बयान दर्ज करके उसको मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed