{"_id":"699ca22a393fc666100c6926","slug":"cricket-club-beat-stormers-by-four-wickets-bahraich-news-c-98-1-slko1009-144874-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: क्रिकेट क्लब ने स्टोर्मर्स को चार विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: क्रिकेट क्लब ने स्टोर्मर्स को चार विकेट से हराया
Tue, 24 Feb 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
केडीसी में क्रिकेट मैच में बल्लेबाजी करता खिलाड़ी। -संवाद
बहराइच। केडीसी क्रिकेट अकादमी की ओर से सोमवार को किसान डिग्री कॉलेज के मैदान में मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। केडीसी क्रिकेट क्लब और बहराइच स्टोर्मर्स के बीच मुकाबला हुआ। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
टॉस जीतकर बहराइच स्टोर्मर्स ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 18वें ओवर में 135 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
अमरेंद्र कुमार ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। केडीसी क्रिकेट क्लब की ओर से शशिकांत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए, जबकि करन ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
136 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केडीसी क्रिकेट क्लब ने संभलकर बल्लेबाजी की। मोहित पाठक (42) और साबू भाई (39) की उपयोगी पारियों की बदौलत टीम ने 18वें ओवर में छह विकेट पर 139 रन बनाकर चार विकेट से मैच जीत लिया।
बहराइच स्टोर्मर्स की ओर से अंशुल वर्मा ने तीन विकेट लिए। शशिकांत को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।