फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Create an action plan for rainwater harvesting in ponds

तालाबों में वर्षा जल संचयन के लिए बनाएं कार्ययोजना

Mon, 10 Aug 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Create an action plan for rainwater harvesting in ponds
बहराइच के विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते सांसद बृजभूषण शरण सिंह व मौजूद अधिकार? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। विकास भवन सभागार में सोमवार को जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। इस दौरान सांसद कैसरगंज बृज भूषण शरण सिंह ने प्राकृतिक तालाबों में वर्षा जल संचयन के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। वहीं पीएम आवास के अपात्र लाभार्थियों की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मनरेगा की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि ऐसे कार्य जो कई ग्राम पंचायतों को आच्छादित करते हों, उन्हें क्षेत्र पंचायतों के प्रस्ताव के अनुसार कराया जाय। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की धीमी प्रगति पर सदस्यों द्वारा असंतोष व्यक्त करते हुए प्रगति को बढ़ाये जाने के साथ-साथ लाभार्थियों कोे स्वीकृति पत्र का वितरण जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कराने का प्रस्ताव रखा। राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक 50037 इण्डिया मार्का हैंडपंप तथा 105 ग्रामीण पेयजल परियोजनाओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। इसके अलावा 20 परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन

विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने ग्राम इच्छापुर की पाइप लाईन पेयजल परियोजना को चालू कराये जाने, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह द्वारा कई गांवों में आर्सेनिक, विधायक बलहा सरोज सोनकर द्वारा ग्राम अड़गोड़वा में बंद पानी की टंकी की समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट किया गया। सांसद बहराइच अक्षयबर लाल गोंड द्वारा ग्राम उर्रा में विद्युत उपकेंद्र के निर्माण की समस्या उठाये जाने के संबंध में अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने निर्देश दिया कि अनुमति के लिए भारत सरकार को पुन: पत्र प्रेषित किया जाय जिसकी प्रति सांसद बहराइच को भी उपलब्ध करायी जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान अध्यक्ष ने सीडीओ को निर्देश दिया कि ई-मंडी योजना की अपने स्तर से समीक्षा कर लें साथ ही गंगवल में विभागीय भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की कार्रवाई भी की जाय। अध्यक्ष ने सुझाव दिया कि जनपद के प्राकृतिक तालाबों के लिए वर्षा जल संचयन की कार्ययोजना तैयार की जाय।

बैठक के अंत में आभार ज्ञापित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी कविता बुजेटा ने कहा कि सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित करने में जनप्रतिनिधियों की ओर से प्राप्त हुए महत्वपूर्ण सुझावों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जायेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नदीम मन्ना, सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह व संजीव सिंह, निशंक त्रिपाठी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रशिक्षु आईएएस सूरज पटेल, डीडीओ राजेश कुमार मिश्र, पीडी अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed