फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Cow lamps of Tejwapur will spread light on Diwali in Ayodhya

Bahraich News: अयोध्या में दीपावली पर रोशनी बिखेरेंगे तेजवापुर के गो-दीप

Thu, 21 Sep 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 21 Sep 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Cow lamps of Tejwapur will spread light on Diwali in Ayodhya
तेजवापुर (बहराइच)। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की अपील के बाद इस दीपावली गोबर से बने दीप अयोध्या समेत अन्य प्रमुख मंदिरों में जगमग होंगे। इसको लेकर तेजवापुर ब्लॉक में गोबर से बने गो-दीप बनाने की तैयारियां पूरी हो गई है। यहां बने दीप दीपावली पर अयोध्या के सरयू तट को जगमग करेंगे। इस कार्य के लिए दीपक बनाने का प्रशिक्षण भी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिया जा चुका है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को महिलाओं ने गो दीप बनाने का कार्य भी शुरू कर दिया गो दीप बना रही स्वयं सहायता समूह की आरती शुक्ला, प्रीति मिश्रा, पुष्पा मिश्रा, सरिता तिवारी समेत अन्य महिलाओं ने बताया कि इससे स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को रोजगार मिलने से उनकी आय का साधन भी सुदृढ़ होगा। साथ ही सभी लोग प्रदूषण मुक्त और इको फ्रेंडली दीपावली भी मना सकेंगे।
विज्ञापन

आरती शुक्ला ने बताया कि लगभग 21 सौ गो-दीपक अयोध्या भेजे जाएंगे। समूह की महिलाओं ने अपील की कि दीपावली पर गाय की गोबर से निर्मित नव दीप घरों में अवश्य जलाएं। यह प्रदूषण मुक्त और इको फ्रेंडली है इससे परिवार में ग्रह शांति व समृद्धि का प्रसार भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाय के गोबर में लक्ष्मी का वास
खंड विकास अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि गाय को माता का दर्जा देकर पूजा जाता है। सनातन धर्म में गाय के शरीर में 33 कोटि देवताओं का वास माना जाता है। वहीं गाय के गोबर में लक्ष्मी का वास होता है जबकि गोमूत्र में गंगा मैया बस्ती हैं। गृह दोष अथवा अमंगल की स्थिति में गोमूत्र के छिड़काव से सभी दोष दूर होने के साथ ही घर में सुख शांति समृद्धि का वास भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed