{"_id":"6ad12825252ece451604d955","slug":"couple-returning-from-court-attacked-in-the-middle-of-the-road-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-158689-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कचहरी से लौट रहे दंपती पर बीच सड़क हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कचहरी से लौट रहे दंपती पर बीच सड़क हमला
विज्ञापन
बहराइच। जमीन विवाद के मामले में बृहस्पतिवार दोपहर कचहरी से लौट रहे पति-पत्नी पर विरोधियों ने हमला कर दिया। एसपी कार्यालय से करीब 100 मीटर दूर हमला होने से मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने घायल दंपती का मेडिकल कराया है। मामले में देरशाम तक तहरीर नहीं दी गई थी।
मोतीपुर थाना के चौधरी गांव निवासी सरीफन का पड़ोसी शरीफ से जमीन का विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को सरीफन अपने पति के साथ जिला न्यायालय में पेशी पर आई थीं। लौटते समय रास्ते में विरोधियों ने दोनों पर हमला कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया।
वीडियो में एक व्यक्ति महिला पर हमला करता दिखाई दे रहा है। नगर कोतवाल ब्रजेंद्र मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एएसपी नगर आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि कोतवाली नगर पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।