{"_id":"65044bffcf93f0835808b24c","slug":"couple-consumed-toxic-substance-over-minor-dispute-wife-died-bahraich-news-c-98-1-slko1011-3275-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मामूली विवाद में दंपती ने खाया विषाक्त पदार्थ, पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मामूली विवाद में दंपती ने खाया विषाक्त पदार्थ, पत्नी की मौत
Fri, 15 Sep 2023 05:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 15 Sep 2023 05:50 PM IST
विज्ञापन
पति का मेडिकल कॉलेज में जारी है इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रत्तापुर में बृहस्पतिवार की रात एक दंपती ने मामूली विवाद को लेकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। सुबह इसकी जानकारी होने पर परिजन दोनों को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया। वहीं पति का इलाज जारी है। प्रकरण की जानकारी होने पर गांव पहुंच कर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रत्तापुर शिव बहादुर (22) का बृहस्पतिवार की रात उनकी पत्नी मीना (20) के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद गुस्साए शिवबहादुर ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। वहीं पति द्वारा विषाक्त पदार्थ खाने पर पत्नी ने भी बचा हुआ विषाक्त पदार्थ खा लिया। इस दौरान किसी ने कुछ नहीं बताया।
सुबह दोनों की हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया। वहीं शिव बहादुर का इलाज चल रहा है। इमरजेंसी पर तैनात चिकित्सक डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि दोनों को विषाक्त खाने के बाद लाया गया था। जहां पत्नी की मौत हो गई। रानीपुर थाना प्रभारी आरके पांंडेय ने बताया कि प्रकरण की सूचना नहीं दी गई थी। जानकारी होने पर गांव आकर जांच पड़ताल की जा रही है।