{"_id":"62264d9e79770c78bb4f489e","slug":"counting-of-votes-will-be-done-amidst-three-tier-security-system-bahraich-news-lko620810236","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी मतगणना
विज्ञापन
बहराइच। 10 मार्च को होने वाली मतगणना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया गया है। मतगणना के दौरान त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था बनी रहेगी। सड़क से लेकर मतगणना स्थल तक विशेष चौकसी बरती जाएगी। भीड़ को एकत्र नहीं होने दिया जाएगा। मतगणना कर्मचारियों से लेकर वीआईपी लोगों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है। जिससे जाम की स्थिति न पैदा हो। मतगणना के दौरान बाहर सड़क पर भी तैनात पुलिस बल के अलावा गश्त पर भी पुलिसकर्मी बने रहेंगे।
विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद अब मतगणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 10 मार्च को ईवीएम में बंद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। शहर के बाहरी छोर पर स्थित गल्लामंडी में मतगणना का कार्य होगा। मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो, इसके लिए एसपी केशव चौधरी ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। मतगणना स्थल को त्रिस्तरीय सुरक्षा से घेरा जाएगा। मतगणना कक्ष में पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया जाएगा। मतगणना कक्ष के बाहर पीएसी व सिविल पुलिस को तैनात किया जाएगा, जबकि मतगणना स्थल (मंडी गेट) के बाहर सिविल पुलिस को तैनात किया जाएगा। अनाधिकृत व्यक्ति को मतगणना स्थल के आसपास भी नहीं आने दिया जाएगा। किसी को कोई समस्या न हो, इसके लिए पुलिस की टीमें गश्त पर भी बनी रहेगी। मतगणना के दौरान डीएम-एसपी लगातार भ्रमण पर रहेंगे। एसपी ने शांति व्यवस्था के बीच मतगणना का कार्य पूरा कराने का दावा किया है।
बंद रहेंगी आसपास की दुकानें
मतगणना के दिन 10 मार्च को मंडी स्थल के आसपास की दुकानें बंद रहेंगी। दुकानों को सुरक्षा के मद्देनजर बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। यही नहीं दो सौ मीटर की दूरी से ही अनाधिकृत लोगों के आने-जाने पर प्रतिबंध रहेगा। लोगों को रोकने के लिए मतगणना स्थल की ओर आने वाले सभी मार्गों पर बैरियर लगाया जाएगा। जिससे मंडी स्थल के पास जाने के वाले लोगों से पूछताछ कर सकेंगे और अनाधिकृत लोगों को रोक सकेंगे।
विज्ञापन
बनाए जाएंगे चार पार्किंग स्थल
मतगणना के दौरान किसी को वाहन खड़ा करने में कोई समस्या न हो, इसके लिए मंडी स्थल के आसपास चार पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। पहला वीआईपी लोगों के लिए, दूसरा एजेंट के लिए, तीसरा मतगणना कार्मिक व कर्मचारियों के लिए व चौथा मीडियाकर्मियों के लिए पार्किंग स्थल बनाया गया है। यहां पर भी पुलिस के जवान मुस्तैद रहेंगे।
मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी
10 मार्च को होने वाली मतगणना को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर तैयारियां पूरी कर ली गई है। त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा गया है। पैरामिलिट्री फोर्स के अलावा पीएसी व सिविल पुलिस के जवान भी मुस्तैद रहेंगे। मतगणना का कार्य भी शांति व्यवस्था के बीच संपन्न कराया जाएगा। -केशव चौधरी, एसपी बहराइच
मतगणना स्थल पर तैनात फोर्स पर एक नजर-
पैरामिलिक्ट्री फोर्स - तीन कंपनी
पीएसी - एक कंपनी
एसएचओ - 14
इंस्पेक्टर - एक
एसआई - 61
होमगार्ड - 342
महिला सिपाही - 30
ट्रैफिक पुलिस - आठ