फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Counseling of teachers for transfer to non-districts

गैर जिलों में तबादले के लिए शिक्षकों की काउंसलिंग

Tue, 29 Sep 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Counseling of teachers for transfer to non-districts
पयागपुर (बहराइच)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में मंगलवार को गैर जनपद स्थानांतरण के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों की काउंसलिंग हुई। 185 विशेष शिक्षकों के डायट प्राचार्य, उप शिक्षा निदेशक समेत तीन सदस्यीय टीम ने प्रपत्र जांचे। जल्द ही इन शिक्षकों का गैर जनपद तबादला कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में तैनात शिक्षकों ने तबादले के लिए आवेदन किया था। सरकार के निर्देश पर अध्यापकों ने आवेदन किया। आवेदन करने वाले शिक्षकों की काउंसलिंग मंगलवार को हुई। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पयागपुर में गैर जनपद स्थानांतरण करने के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों के लिए विशेष ट्रेनिंग व उनकी काउंसलिंग की गई। सरकार की ओर से गठित काउंसलिंग समिति में डायट प्राचार्य उदयराज यादव, उप शिक्षा निदेशक देवीपाटन मंडल विनय मोहन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश यादव ने उपस्थित शिक्षिकाओं के प्रपत्रों की जांच की।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य उदयराज यादव ने बताया कि शिक्षिकाओं के गैर जनपद स्थानांतरण के संबंध में शासन की ओर से अनुमति प्रदान करने के बाद इन्होंने अपने विकल्प ऑनलाइन किए थे, जिसमें असाध्य रोगों से ग्रसित व नि:शक्तता के आधार पर स्थानांतरण की मांग करने वाले आवेदकों की विशेष काउंसलिंग की गई, जिसमें उनके प्रपत्रों की जांच की गई। मालूम हो कि मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश सिंह की ओर से पूर्व में लगाए गए साक्ष्यों की जांच की गई, जिसमें साक्ष्य को खारिज कर दिया गया था। उन्हीं आवेदकों को पुन: काउंसलिंग के लिए टीम की ओर से बुलाया गया था। इनमें 185 आवेदकों के प्रपत्र जांच कर आख्या दी जा रही है। इस मौके पर डायट कार्यालय अधीक्षक प्रेम श्रीवास्तव, लिपिक वीरेंद्र सिंह, अब्दुल रहमान, आकाश दूबे, चंद्रेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed