{"_id":"6aad881f1533945d370b8855","slug":"elderly-cyclist-dies-after-being-hit-by-a-motorcycle-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-156986-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत
विज्ञापन
नानपारा/मिहींपुरवा। जिले में बृहस्पतिवार को हुए दो सड़क हादसों में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। नानपारा के हकीमपुरवा निवासी जुगनू (67) शाम को धान की फसल में पानी लगाने के बाद साइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में भलुहिया गांव के पास तेज रफ्तार बाइक से उन्हें टक्कर लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें सीएचसी नानपारा पहुंचाया। वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां देर रात उनकी मौत हो गई।
उधर, गुरगुट्टा गांव निवासी फैयाज (18), राज खान (16) और सरफराज (15) बृहस्पतिवार शाम दोस्त से मिलकर बाइक से घर लौट रहे थे। मिहींपुरवा-कुड़वा मार्ग पर सामने से आ रही कार से बाइक में टक्कर लगने से तीनों घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर भाग गया। तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया गया है। एएसपी ग्रामीण डीपी तिवारी ने बताया कि दोनों मामलों में जांच की जा रही है।