फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Counseling for 832 vacancies of teachers from today

शिक्षकों के 832 रिक्त पदों के लिए काउंसिलिंग आज से

Tue, 01 Dec 2020 10:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
Counseling for 832 vacancies of teachers from today
बहराइच। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय स्कूलों में रिक्त 832 सहायक अध्यापकों के पदों के लिए बुधवार से काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। सुबह 10 से शाम पांच बजे तक अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की जाएगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित प्राथमिक विद्यालयों में 69 हजार रिक्त पदों के सापेक्ष 36590 पदों पर सहायक अध्यापकों की लटकी भर्ती प्रक्रिया अब तेज हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत जिले में रिक्त 832 पदों पर काउंसिलिंग के लिए विज्ञापन जारी कर दिए गए हैं। बीएसए दिनेश कुमार यादव ने बताया कि 832 रिक्त सहायक अध्यापकों के पदों के लिए अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग सुबह दस बजे से शुरू होगी। इसके लिए आठ काउंटर बनाए गए हैं। हर काउंटर पर सात कर्मचारियों की तैनाती की गई है। काउंसिलिंग की प्रक्रिया शाम पांच बजे तक चलेगी। बीएसए ने बताया कि बुधवार से शुरू होने वाली प्रक्रिया चार दिसंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed