फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Counseling for 208 posts, appointment letters will be distributed today

208 पदों के लिए काउंसलिंग, आज बांटे जाएंगे नियुक्ति पत्र

Thu, 15 Oct 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Counseling for 208 posts, appointment letters will be distributed today
बहराइच। जिले में रिक्त चल रहे शिक्षक के पदों के लिए जीआईसी परिसर में सुबह से काउंसिलिंग चली। गहमागहमी के बीच दो दिनों तक हुई काउंसिलिंग में 208 के सापेक्ष 198 अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच की गई। शुक्रवार की सुबह अनंतिम जांच के बाद नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा निकाली गई 69 हजार शिक्षकों की भर्ती के सापेक्ष जिले में 208 अभ्यर्थियों को पद आवंटित किए गए थे। जिसके लिए बुधवार से काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरु हुई थी। पहले दिन 174 और दूसरे दिन 24 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार यादव की देखरेख में सुबह से काउंसिलिंग देर शाम तक चलती रही। बीएसए ने बताया कि 198 लोगों ने काउंसिलिंग में हिस्सा लिया है। जबकि 208 लोगों को शामिल होना था। ऐसे में दस लोग अनुपस्थित रहे हैं। शुक्रवार की सुबह 11 बजे से अभिलेखों की अनंतिम जांच की जाएगी। इसके बाद नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed