फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Council school children won eight gold medals in judo

परिषदीय स्कूल के बच्चों ने जूडो में जीते आठ स्वर्ण पदक

Sat, 13 Aug 2022 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Council school children won eight gold medals in judo
लखनऊ के स्टेडियम में आयोजित जूडो प्रतियोगिता में बहराइच की खिलाड़ी को सम्मानित करते मुख्य अतिथि - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित हुई जूडो की ओपेन अंतरजनपदीय प्रतियोगिता में जिले के बच्चों ने आठ स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। परिषदीय विद्यालय में अध्ययन रत इन बच्चों ने एक रजत पदक व दो कांस्य भी अपने नाम किया। परिषदीय विद्यालय के बच्चों के अलावा महिला महाविद्यालय की दो बेटियों ने भी कांस्य पदक जीत कर जिले का मान बढ़ाया। जूडो में बच्चों के बेहतर प्रदर्शन से जूडो एसोसिएशन, बेसिक शिक्षा विभाग में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 29-30 जुलाई को आयोजित हुई अंतरजनपदीय जूडो प्रतियोगिता में फखरपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय अजीजपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय गजाधरपुर व महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जूडो कोच नित्यानंद पासवान व खो-खो कोच राहुल वर्मा के नेतृत्व में पहुंचे परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया। परिषदीय विद्यालय के 17 बच्चों में से 11 ने पदक अपने नाम किया। जिसमें अंजली शुक्ला, साक्षी साहू, सुनिधि साहू, समरजीत वर्मा, माही गौड़, रन्नू चाहान, शिवांगी शुक्ला व शिवांश शुक्ला ने गोल्ड जीता।
विज्ञापन

वहीं निधि शुक्ला ने रजत और प्रीती शुक्ला व अंकुर वर्मा ने कांस्य पदक जीता। बच्चों की इस जीत से शिक्षकों में खुशी का माहौल है। शिक्षकों की मानें तो जिले के इतिहास में पहली बार परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने जूडो में गोल्ड जीता है। जूडो एसोसिशन के सचिव इसरार अली ने बताया कि परिषदीय विद्यालय के बच्चों के साथ-साथ महिला महाविद्यालय की दो छात्राओं ने भी कांस्य पदक जीता। उन्होंने बताया कि छात्रा आशा गुप्ता व मनीषा पासवान ने कांस्य पदक जीत कर जिले का मान बढ़ाया है। लखनऊ में आयोजित जूडो प्रतियोगिता का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय कोच मुनव्वर अली अंसार के नेेतृत्व में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक राजेश की मेहनत लाई रंग
परिषदीय विद्यालय के बच्चों को जूडो में दक्ष करने के लिए शिक्षक राजेश वर्मा की ओर से प्राथमिक विद्यालय अजीजपुर में जूडो सेंटर का संचालन किया जा रहा है। जिसमें जूडो कोच नित्यानंद पासवान बच्चों को जूडो की ट्रेनिंग देते हैं। बच्चों ने बताया कि सेंटर की सभी जरूरतें शिक्षक राजेश पूरी करते हैं और साथ ही कोच को पारिश्रमिक भी शिक्षक राजेश की ओर से दिया जाता है। शिक्षक राजेश के बच्चों के प्रति इस समर्पण से ग्रामीणों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed