फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Cough syrup and skin disease lotion out of stock at the CHC.

Bahraich News: सीएचसी में खांसी का सिरप व त्वचा रोग का लोशन खत्म

Sat, 22 Aug 2026 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Cough syrup and skin disease lotion out of stock at the CHC.
चरदा सीएचसी में इलाज कराने के लिए लगी भीड़। 
चरदा। बदलते मौसम के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा में मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। इन मरीजों में सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी और त्वचा रोग से पीड़ित बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। इस बीच अस्पताल में खांसी का सिरप और त्वचा रोग की दवा लोशन खत्म हो गया।
विज्ञापन

बदलते मौसम के साथ बीमारियों का प्रकोप बढ़ने से सीएचसी चरदा की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है, लेकिन दूसरी ओर अस्पताल में कई जरूरी दवाओं की कमी मरीजों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। शुक्रवार को करीब 700 मरीजों की ओपीडी हुई। इनमें सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन


चिकित्सक डॉ. अखिलेश वर्मा और डॉ. रहमान ने मरीजों की जांच कर उपचार किया। दवाओं की उपलब्धता के संबंध में चीफ फार्मासिस्ट आशुतोष कुमार अवस्थी ने बताया कि खांसी की सिरप और खुजली में इस्तेमाल होने वाला बेंजाइल बेंजोएट लोशन कई दिनों से स्टॉक में नहीं है। इसके अलावा एसाइक्लोविर, एंटासिड, एलोप्यूरिनॉल और डाईसोडियम साइट्रेट सिरप भी मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। दवाएं नहीं मिलने पर मरीजों को बाहर से दवा खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल अधीक्षक डॉ. थानेदार ने बताया कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ दवाएं स्टॉक में नहीं हैं इस मामले में उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।

डॉक्टर नहीं, जांच सुविधा भी नदारद
नवाबगंज। चौगड़वा के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में छह माह से एमबीबीएस चिकित्सक का पद खाली है। चिकित्सक के न होने से मरीज इलाज के लिए फार्मासिस्ट पर निर्भर हैं। जांच की सुविधा भी न होने से मरीजों को बाहर जाना पड़ रहा है। केंद्र में सात से आठ बेड की व्यवस्था है, लेकिन ऑपरेशन कक्ष और पैथोलॉजी कक्ष में लंबे समय से ताले लटक रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्र में एक फार्मासिस्ट महेश कुमार वर्मा, स्टाफ नर्स अनीता वर्मा और वार्ड ब्वॉय के सहारे व्यवस्था चल रही है। वायरल बुखार के मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। पैरासिटामोल समेत जरूरी दवाओं की उपलब्धता केंद्र पर नहीं हैं। ऐसे में मरीजों को बाहर से दवा खरीदनी पड़ रही है। स्वास्थ्य केंद्र में जनरेटर और फ्रिज की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed