फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Constable suspended for transferring bribe online

ऑनलाइन रिश्वत ट्रांसफर कराने पर सिपाही सस्पेंड

Sun, 10 Apr 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Constable suspended for transferring bribe online
बहराइच। घरेलू मामले में सुलह-समझौता कराने के नाम पर रिश्वत का पैसा ऑनलाइन ट्रांसफर कराने वाले सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो को संज्ञान में लेते हुए एसपी ने सिपाही को तत्काल सस्पेंड कर दिया और पूरे मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है। एसपी के इस कार्रवाई के बाद महकमेे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने घरेलू मामले को लेकर आरजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई थी। बताया जाता है कि शिकायत में सुलह-समझौता कराने में पुलिसकर्मी जुट गए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। जिसमें पीड़ित किसी सुनील यादव नाम के सिपाही से बात कर रहा है और सिपाही किसी का फोन पे नंबर नोट करा रहा है और पैसे को ट्रांसफर करने की बात कह रहा है। वीडियो में पीड़ित 1500 रुपये देने की बात कह रहा है तो सिपाही मना कर रहा है। आखिर में पीड़ित दो हजार रुपये बताए नंबर पर ट्रांसफर करता है।
विज्ञापन

ट्रांसफर हुए पैसे को रिश्वत लेने का पैसा बताकर सोशल मीडिया पर वीडियो को वायरल किया गया। मामला एसपी केशव चौधरी के संज्ञान में आया तो एसपी ने तत्काल सिपाही को सस्पेंड कर दिया और जांच सीओ सिटी को सौंपा। चर्चा है कि जांच शुरू होने से पहले ही पीड़ित ने लिखित में दे दिया है कि उसने कोई रिश्वत का पैसा ट्रांसफर नहीं किया है। एसपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed