फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Congress workers demonstrated on the railway track, clashes took place with RPF and GRP

Bahraich News: कांग्रेसियों ने रेलवे ट्रैक पर किया प्रदर्शन, आरपीएफ व जीआरपी से हुई झड़प

Tue, 24 Jun 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 24 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Congress workers demonstrated on the railway track, clashes took place with RPF and GRP
बहराइच। 41 सी रेलवे क्रॉसिंग को खुलवाने या अंडरपास बनाए जाने समेत विभिन्न मांगों के समर्थन में कांग्रेसियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान अरपीएफ और जीआरपी के जवानों से प्रदर्शनकारियों की झड़प भी हुई। कांग्रेस अध्यक्ष के समझाने पर प्रदर्शनकारी इस शर्त पर शांत हुए कि 27 जून को रेलमंत्री से मिलकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 41सी रेलवे क्रॉसिंग पुन: बहाल कराए जाने की मांग के साथ चिलवरिया रेलवे स्टेशन से बाहर जाने के ओवरब्रिज बनाया जाना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त योगेंद्रधाम हॉल्ट स्टेशन के प्लेटफार्म की सतह ऊंची करके वहां पर टिनशेड, शौचालय, पेयजल व लाइट की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर स्टेशन अधीक्षक बहराइच के माध्यम से रेलमंत्री भारत सरकार को मांगपत्र सौंपा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रेलवे ट्रैक से हटाने को लेकर कई बार आरपीएफ व जीआरपी के जवानों से कांग्रेस नेताओं की तीखी झड़पें भी हुईं। कांग्रेस नेता विनय सिंह ने कहा कि उपरोक्त जनहितकारी मुद्दों को लेकर काफी दिनों से स्थानीय जनमानस आंदोलित है लेकिन अभी तक रेलवे शासन व प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंगा है। क्षेत्रीय भाजपा नेता मूकदर्शक बने हुए हैं। समय रहते उक्त मांगें पूरी न हुईं तो अगस्त माह में अगस्त क्रांति सत्याग्रह किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वे आगामी 27 जून को अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ रेलभवन नई दिल्ली जाकर उक्त गंभीर मुद्दे पर बात रखकर जनहितकारी मुद्दे पर उनका ध्यान आकर्षित करेंगे। प्रदर्शन में पूर्व सभासद प्रतिनिधि बबलू गौतम, राजन शर्मा हमजा शफीक, शिव कुमार तिवारी, रेखा पाठक, शशिकला दूबे, इन्दू सिंह, गीता सिंह वैश और दीपू सिंह सहित कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed