{"_id":"680001036db31c05ca07d699","slug":"congress-protested-against-the-seizure-of-national-heralds-property-bahraich-news-c-98-1-slko1011-129106-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नेशनल हेराल्ड की संपत्ति सीज किए जाने पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नेशनल हेराल्ड की संपत्ति सीज किए जाने पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
Thu, 17 Apr 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
बहराइच के कलेक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करते कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यक
बहराइच। नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों को सीज किए जाने व चार्जशीट दाखिल करने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। पार्टी जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के बाहर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष सिंह ने कहा साल 1937 में अंग्रेजों के खिलाफ पंडित जवाहर लाल नेहरू ने नेशनल हेराल्ड की स्थापना की थी। नेहरू के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन में कुंठा है और वह जवाहर लाल नेहरू से संबंधित निशानियों को भारतीयों के हृदय से मिटाना चाहते हैं। यही कारण है कि प्रवर्तन निदेशालय के माध्यम से असंवैधानिक तरीके से नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों को सीज किया है। वहीं राहुल गांधी व सोनिया गांधी को जेल भेजकर उनका मनोबल तोड़ने की योजना बना रहे हैं। भाजपा ने अपनी इस हरकत पर रोक नहीं लगाई तो कांग्रेस जेल भरो आंदोलन चलाएगी। प्रदर्शन में हमजा शफीक, शेख जकारिया शेखू, मोहम्मद शाहनवाज, जियाउद्दीन वारसी, मिल्लत उल रहमान, आशुतोष मिश्र, विनय सिंह, अशोक सिंह, क़मर नईम, बशीर अंसारी, जगदीश सिंह, राजन शर्मा, तरुण सिंह, रितेश रैकवार आदि मौजूद रहे।