फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Congress held a foot march for voters' rights.

Bahraich News: मतदाता अधिकारों के लिए कांग्रेस ने किया पैदल मार्च

Mon, 28 Sep 2026 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Congress held a foot march for voters' rights.
पैदल मार्च के दौरान प्रदर्शन करते कांग्रेस पदा​धिकारी व कार्यकर्ता। 
बहराइच। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर पैदल मार्च निकाला। कांग्रेस भवन से शुरू हुआ मार्च कलेक्ट्रेट पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, जवाबदेही और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का प्रतीकात्मक पुतला दहन करने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिससे दोनों पक्षों के बीच कुछ देर खींचतान हुई। पुलिसकर्मियों ने स्थिति संभाल ली। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों पर निर्वाचन आयोग को स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता के अधिकार और वोट की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ता इन मुद्दों को लेकर आवाज उठाते रहेंगे। प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष मिर्जा तारिक बेग, डॉ. एएम सिद्दीकी, राजेश तिवारी, अली अकबर, भवेश प्रताप पाठक, नदीम अहमद, राहुल अवस्थी, रामगोपाल मिश्रा, करुणेश, इंदु गौतम, दुलारे यादव शिवा, राजन समेत युवा कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed