{"_id":"01433376ea646d19aff772c48bb8d528","slug":"conflict-in-bank-4-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धक्कामुक्की में बैंक केबिन का शीशा टूटा, चार जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धक्कामुक्की में बैंक केबिन का शीशा टूटा, चार जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 02 Jul 2015 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद यूपी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में गुरुवार दोपहर भारी भीड़ के कारण धक्कामुक्की में एक लिपिक के केबिन का शीशा टूट गया। इससे लिपिक समेत चार लोग जख्मी हो गए।
बैंक में मौजूद ग्राहकों का कहना है कि लिपिक ने जानबूझकर शीशा तोड़ा। वहीं, प्रभारी प्रबंधक भीड़ के दबाव से शीशा टूटने की बात कह रहे हैं। ग्राहकों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
नानपारा नगर के इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में गुरुवार दोपहर में भारी भीड़ थी। लिपिक संदीप कुमार के केबिन के सामने काफी संख्या में लोग जमा थे। भीड़ को लेकर लिपिक और ग्राहकों में कहासुनी हुई। धक्कामुक्की होने लगी तभी लिपिक के केबिन के शीशे पर किसी ने हाथ मारा और वह टूट गया।
विज्ञापन
शीशे लगने से ग्राहक चंद्रप्रकाश पाठक निवासी गायत्री नगर, सौरभ यादव और आबिद अली जख्मी हुए हैं। लिपिक संदीप को भी चोट आई। मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। शोर सुनकर प्रभारी प्रबंधक मनोज तिवारी अपने केबिन से बाहर आए और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।
इस मामले में चंद्रप्रकाश, सौरभ और आबिद ने कोतवाली में तहरीर दी है। इन सबका कहना है कि लिपिक ने जान बूझकर अपने केबिन का शीशा तोड़ा, साथ ही अभद्रता भी की। अपशब्दों का प्रयोग किया। वहीं, प्रभारी प्रबंधक मनोज तिवारी का कहना है कि भारी भीड़ के चलते भीड़ के दबाव में शीशा टूटा है, जिसमें लिपिक भी जख्मी हुआ है। प्रभारी प्रबंधक ने अभद्रता से इंकार किया है।