फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Complete all work by June 15

15 जून तक पूरे कराएं सभी कार्य

Sat, 04 Jun 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Complete all work by June 15
महसी के बेलहा बेहरौली तटबंध का निरीक्षण करते जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच/महसी। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने काम काज की सुस्त रफ्तारी पर नाराजगी जताते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से जुड़े सभी कार्य 15 जून तक पूरे कराने का अल्टीमेटम दिया है। वह शिनिवार को महसी तहसील के बौंडी थाना क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर आपदा पूर्व की तैयारियों का जायजा ले रहे थे। निरीक्षण के लिए जल शक्ति मंत्री अफसरों के साथ सीधे बौंडी स्थित बेलहा-बेहरौली तटबंध पहुंचे। उन्होंने तटबंध के किलोमीटर संख्या 55.700 पर 3.50 करोड़ की लागत से बनाई जा रही स्पर की सुरक्षा दीवार का जायजा लिया। इस दौरान टाटा बांध के मरम्मत कार्य में बरती जा रही लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए जल शक्ति मंत्री ने मौजूद अधिशासी अभियंता को बांध की मरम्मत का कार्य 15 जून से पहले पूर्ण कराने को निर्देशित किया।
विज्ञापन

कहा कि निर्धारित तिथि से पहले हर हाल में बेलहा-बेहरौली तटबंध पर बनाये गए सभी स्पर-स्टड के मरम्मत कार्य को पूर्ण करा लिया जाए। इसमें किसी भी तरह की ढिलाई व सुस्त रफ्तारी बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने बौंडी के पिपरा, गोलागंज व कायमपुर में पिछले वर्ष 21 करोड़ की लागत से निर्मित स्पर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जलशक्ति मंत्री ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से बातचीत कर बचाव संबंधी उनकी राय को भी जाना। ग्रामीणों ने बताया कि बहराइच-सीतापुर जिले की सीमा पर घाघरा नदी में धारा से सिल्ट हटाने की परियोजना गत वर्ष पूरी की गई थी। इसके कारण बाढ़ की स्थिति पर कुछ हद तक काबू पाया गया था। बाढ़ से बचाव के लिए इस तरह की और परियोजनाओं को स्वीकृत किए जाने की जरूरत है। इन सुझाव को सुनने के बाद विभागीय मंत्री ने बाढ़ नियंत्रण के लिए ऐसी और परियोजनाओं को स्वीकृत करने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद जलशक्ति मंत्री ने कलेक्ट्रेट में अफसरों के साथ बैठक कर बाढ़ नियंत्रण को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि योगी सरकार आपदा प्रभावितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। बाढ़ व कटान से पूर्व 20 संवेदनशील जिलों में प्रबंधन की तैयारियां आपदा से पूर्व पूरी करने का निर्देश दिया गया है और भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने एरिया में 324.23 लाख की लागत से बन रही पानी टंकी का निरीक्षण भी किया और जल निगम के अधिशाषी अभियंता से काम काज की पूरी जानकारी भी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम अभियंता सौरभ सुमन ने उन्हें बताया कि इस परियोजना से सात मजरों ऐरिया, चोरपुरवा, हरिहरपुरवा, लोनियनपुरवा-1 व 2, बभवारी व बरूहाटेपरा की 2955 की जनसंख्या लाभान्वित होगी। बैठक के बाद जल शक्ति मंत्री ने पिपरा गांव में बने पंचायत भवन का निरीक्षण भी किया और पंचायत सहायक शिल्पा मिश्रा को सचिवालय की साफ-सफाई रखने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण भी किया। इस मौके पर एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरण टेकड़ीवाल, एडीएम मनोज कुमार, एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार, मुख्य अभियंता गोरखपुर महेंद्र कुमार निगम समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed