फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Complaint of husband missing for 16 months, investigation turns out to be fake case

Bahraich News: 16 माह से पति के गायब होने की शिकायत, जांच में फर्जी निकला मामला

Tue, 18 Feb 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 18 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Complaint of husband missing for 16 months, investigation turns out to be fake case
बहराइच। मुर्तिहा कोतवाली के चितलहवा गांव निवासी एक ग्रामीण के 16 माह से गायब होने की शिकायत उसकी पत्नी ने की। उसने आरोप लगाया कि तीन लोगों ने पति का अपहरण कर हत्या कर दी है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की तो मामला फर्जी निकला।
विज्ञापन

चितलहवा गांव निवासी सुनीता ने बताया कि 29 सितंबर 2023 को गांव निवासी बाबूलाल और दो अन्य व्यक्ति मजदूरी करने के नाम पर पति सुरेश कुमार को साथ ले गए। दो अक्तूबर 2023 को बाबूलाल अकेले ही लौट आया। जब बाबूलाल से पति के बारे में पूछा तो उसने सुरेश के पांच दिन बाद लौटने की बात कही। एक सप्ताह बाद भी पति के न लौटने पर पिता के साथ बाबूलाल के घर गई तो उसने अभद्रता करते हुए सुरेश से कभी न मिल पाने की धमकी दी। सुनीता ने बाबूलाल और दो अन्य पर रंजिश में पति का अपहरण और हत्या करने का आरोप लगाया था। मुर्तिहा कोतवाल अमितेंद्र सिंह ने बताया जांच में मामला फर्जी मिला। महिला का पति घर पर ही मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed