फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Communicable disease control campaign started amid dirt and mud

Bahraich News: गंदगी व कीचड़ के बीच शुरू हुआ संचारी रोग नियंत्रण अभियान

Mon, 01 Apr 2024 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 01 Apr 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Communicable disease control campaign started amid dirt and mud
श्रावस्ती। जिले में सोमवार से शुरू हुए संचारी रोग नियंत्रण अभियान की पहले दिन ही हवा निकल गई। नगर से गांव तक जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा रहा। इससे संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

ग्रीष्म ऋतु के आगमन के साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। वहीं भिनगा नगर सहित जिले के अन्य कस्बों, बाजारों व गांवों की सफाई व्यवस्था बदहाल है। मुख्य मार्ग के किनारे लगे कूड़े के ढेर, चोक नालियां व मार्ग पर फैली गंदगी जिले की सफाई व्यवस्था की पोल खोल रही है। इसके विरुद्ध कोई अभियान नहीं चलाया गया। इससे नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है। वहीं शासन के निर्देश पर सोमवार से जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरूआत की गई है। इसके तहत कलेक्ट्रेट में कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। जबकि जमीनी स्तर पर व्याप्त गंदगी व जलभराव से निजात दिलाने की याद किसी को नहीं आई। ऐसा ही कुछ सोमवार भिनगा नगर में नगर पालिका परिषद कार्यालय व कांशीराम आवास के मध्य देखने को मिला। जहां मार्ग किनारे गंदगी का अंबार दिखा। यहीं स्थिति जमुनहा क्षेत्र में देखने को मिली। जहां आबादी के बीच लगे कूड़े के ढेर, चोक नालियां व मार्ग पर जलभराव इस अभियान की पोल खोल रहा था। ईओ भिनगा ने बताया कि जहां ऐसे हालात हैं वहां कूड़े के ढेर पर मिट्टी डलवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed