फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   college land sold to those whom it was given on lease

जिन्हें लीज पर दिया, उन्हीं से बेच दिया इंटर कालेज की जमीन

Mon, 10 Aug 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
college land sold to those whom it was given on lease
बहराइच। नवाबगंज में स्थित जवाहर लाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्रबंधक ने जमकर खेल किया है। सर्राकला गांव में भूदान में मिली 125 बीघा जमीन को पहले ग्रामीणों को लीज पर दिया। इसके बाद उन्हीं ग्रामीणों के हाथ करोड़ों रुपये में 100 बीघा जमीन बेच दी। अब विद्यालय के नाम मात्र 100 बीघा जमीन ही बची है। वहीं शिक्षा विभाग की लचर जांच भी सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन

नवाबगंज विकास खंड के आलियाबाद में जवाहर लाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज संचालित है। इस इंटर कॉलेज को ग्रामीणों ने भूदान यज्ञ में जमीन दान दी थी। इंटर कॉलेज के नाम जमीन मोतीपुर तहसील के सर्राकला गांव में 125 बीघा खतौनी में दर्ज है। इंटर कॉलेज के प्रबंधक ने जमीन को लालपुर चांदाझार गांव के ग्रामीणों को विद्यालय की जमीन लीज पर दे दी। इसका पैसा भी प्रबंधक भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाते रहे। इसके बाद लीज पर लेने वाले ग्रामीणों को ही इंटर कॉलेज की जमीन बिक्री कर दी।
विज्ञापन

इंटर कॉलेज के नाम दर्ज जमीन 100 बीघा की बिक्री प्रबंधक ने कर दी। अब सिर्फ विद्यालय के नाम 25 बीघा जमीन ही बची है। रुपईडीहा के नईबस्ती निवासी कन्हैया वर्मा ने डीएम को भेजे गए पत्र में लिखा है कि प्रबंधक द्वारा लीज पर मिले रुपये को भी हड़प लिया है। विद्यालय के खाता में एक भी रुपया नहीं है। लेकिन शिकायत के बाद भी जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जांच में शिथिलता बरती जा रही है। रजिस्ट्रार कार्यालय से सभी कागजात मिलने के बाद भी कार्रवाई शून्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तो लगभग 15 वर्ष लीज पर रही जमीन
जवाहर लाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के नाम मोतीपुर तहसील के सर्राकला गांव में 125 बीघा जमीन अंकित है। वर्ष 2004 में पिता की मौत के बाद मिथिलेश सिंह विद्यालय के प्रबंधक बन गए। वहीं जमीन की बिक्री फरवरी 2020 में की गई है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि लगभग 15 वर्ष तक जमीन को लीज पर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed