Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Cold intensifies in the Terai region; minimum temperature at 12.8 degrees.

Bahraich News: तराई में बढ़ी ठंड, न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री

Mon, 23 Nov 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 23 Nov 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Cold intensifies in the Terai region; minimum temperature at 12.8 degrees.
गोंडा-बहराइच मार्ग पर बेरिया गांव के निकट छाया कोहरा। -संवाद
बहराइच। तराई में ठंड का असर बढ़ने लगा है। रात के तापमान में गिरावट जारी है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो रविवार को गिरकर 12.8 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि, अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। सुबह हल्का कोहरा और धुंध छाने से लोगों को ठंड का एहसास हुआ।
विज्ञापन


रविवार सुबह आठ बजे तेज धूप निकली, लेकिन नौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली उत्तर-पश्चिमी हवा ने ठंड बढ़ा दी। दिन में धूप से राहत मिली, लेकिन शाम करीब चार बजे धूप नदारद होते ही सिहरन बढ़ गई।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी ने बताया कि रात के तापमान में स्थिरता आने के संकेत हैं। अगले चार से पांच दिन तक तापमान की स्थिति लगभग ऐसी ही रह सकती है। इसके बाद अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में गिरावट की संभावना है। उन्होंने बताया कि सोमवार से अगले तीन दिनों तक हल्की बदली छाई रह सकती है। इससे ठंड का असर बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed