{"_id":"6a397f60d215aef00e09ab50","slug":"coaching-in-the-basement-security-arrangements-in-the-air-bahraich-news-c-98-1-slko1007-151801-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बेसमेंट में कोचिंग, सुरक्षा के इंतजाम हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बेसमेंट में कोचिंग, सुरक्षा के इंतजाम हवा
विज्ञापन
एलआरपी कॉलोनी के पास बेसमेंट में संचालित लाइब्रेरी।
बहराइच। जिले में संचालित कोचिंग सेंटर छात्रों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जहां केवल 17 कोचिंग सेंटर पंजीकृत हैं, वहीं जिले में 24 से अधिक सेंटर मानकों की अनदेखी करते हुए संचालित किए जा रहे हैं। बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटरों के संचालकों ने न तो अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लिया है और न ही सेंटरों में अग्निशमन यंत्र जैसी बुनियादी सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई है। ऐसे में कभी भी लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर जैसी घटना यहां भी हो सकती है।
शहर की एलआरपी कॉलोनी, सिविल लाइन में स्टेडियम के निकट, महिला महाविद्यालय के सामने बेसमेंट और छतों पर संकरे स्थानों पर कोचिंग सेंटर का संचालन हो रहा है। इसके अलावा दरगाह, बंजारी मोड़, गोंडा रोड में संचालित अधिकांश कोचिंग सेंटर बेसमेंट या संकरे स्थानों पर बेधड़क चल रहे हैं, जहां आपात स्थिति में बाहर निकलने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। संचालक छात्रों से मोटी फीस तो वसूल रहे हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा के प्रति गंभीर नजर नहीं आते। कई सेंटरों पर आग से बचाव के लिए आवश्यक उपकरण तक मौजूद नहीं हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ऐसे स्थानों पर आग लगने जैसी घटना होती है तो बड़ी संख्या में छात्रों की जान जोखिम में पड़ सकती है। इसके बावजूद संबंधित संचालक सुरक्षा मानकों का पालन करने में लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन
एक भी कोचिंग सेंटर ने नहीं लिया अग्निशमन एनओसी
मुख्य अग्निशमन अधिकारी विशाल गोंड ने बताया कि जिले में संचालित कोचिंग सेंटर बिना विभागीय एनओसी के संचालित किए जा रहे हैं। इस संबंध में करीब सात सेंटर संचालकों को नोटिस जारी की गई है और आवश्यक कार्रवाई के लिए डीआईओएस कार्यालय को भी अवगत कराया गया है। उन्होंने बताया कि लखनऊ की घटना को देखते हुए मंगलवार से जिलेभर में विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा।
किसी भी लाइब्रेरी का पंजीकरण नहीं
जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद ने बताया कि विभाग में केवल 17 कोचिंग सेंटर पंजीकृत हैं। किसी भी लाइब्रेरी का पंजीकरण नहीं है। सभी संचालकों को नोटिस जारी कर निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश पूर्व में ही दिए गए हैं। साथ ही कोचिंग सेंटरों की जांच के लिए एक टीम भी गठित है जो निरंतर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मानक विपरीत कोई भी कोचिंग सेंटर संचालित नहीं होगा।