फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Cloud watching the faces of the farmers Withers

बादल देख फिर मुरझाए किसानों के चेहरे

Sun, 17 Apr 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sun, 17 Apr 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Cloud watching the faces of the farmers Withers
बहराइच नगर में रविवार को मौसम में बदलाव के दौरान धूप-छांव के बीच निकलते राहगीर। - फोटो : अमर उजाला
 पिछले कई दिनों से गर्मी व लू के थपेड़ों से परेशान जनपदवासियों को थोड़ी राहत मिली है। रविवार की सुबह तराई का मौसम बदल गया। आसमान में बादल छा गए। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी निजात मिली तो किसानों के चेहरे एक बार फिर मुरझा गए। किसानों ने बूंदाबांदी की संभावनाओं को देखकर गेहूं की मड़ाई तेज कर दी है।
विज्ञापन


रविवार की सुबह तराई का मौसम कुछ बदला-बदला नजर आया। पिछले एक सप्ताह से गर्म हवा व तेज धूप का सामना कर रहे तराईवासियों को कुछ राहत महसूस हुई। आसमान में बादल छा गए और पुरवा हवा चलने के कारण कुछ ठंडक का एहसास हुआ। हालांकि 11 बजे के बाद बादलोें की लुकाछिपी जारी हो गई।
विज्ञापन


यह सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। इससे गर्मी से कुछ हद तक निजात मिली है। पार्क व सार्वजनिक स्थलों पर बच्चों ने खेलकूद कर आनंद उठाया। लेकिन आसमान में बादलों की लुकाछिपी देखकर किसान सहम उठे हैं। उन्हें फसल बर्बादी की आशंका का डर सताने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संकट से उबरने के लिए किसानों ने गेहूं की कटाई और मड़ाई तेज कर दी है। फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी व मौसमविद् डॉ एमवी सिंह ने कहा कि पुरवा हवा चलने के कारण तराई का मौसम बदला है। तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की है।


रविवार को अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी चार दिनों तक मौैसम ऐसा ही रहने की संभावना है। आसमान में धुंध छायी रहेगी लेकिन बारिश नहीं होगी। अगले सप्ताह गुरुवार से मौसम फिर से बदलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed