फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Cloth left in the stomach of the patient during the operation

ऑपरेशन के दौरान मरीज के पेट में छोड़ दिया कपड़ा

Mon, 24 Aug 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Cloth left in the stomach of the patient during the operation
बहराइच। सलारगंज निवासी एक दिव्यांग युवक के पथरी के ऑपरेशन के दौरान पेट में निजी नर्सिंगहोम के चिकित्सकों ने कपड़ा छोड़ दिया। लखनऊ में दोबारा ऑपरेशन कराने पर यह बात सामने आई। युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चिकित्सक व कर्मचारियों पर केस दर्ज कर लिया है। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन

दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत मोहल्ला सलारगंज निवासी प्रमोद श्रीवास्तव दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। उनको करीब दस दिन पूर्व पेट में पथरी होने पर परिवारीजनों ने पुलिस लाइंस रोड स्थित एक निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया था। उनके भाई विशाल श्रीवास्तव का आरोप है कि अस्पताल में ऑपरेशन के लिए उनसे दो लाख रुपये की मांग की गई। मगर वह 25 हजार रुपये ही दे पाए, जिससे आनन-फानन में ऑपरेशन कर टांका लगा दिया। लखनऊ के एक अस्पताल में दोबारा ऑपरेशन कराने पर पेट से कपड़ा बरामद हुआ। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक बृजेश पांडेय ने बताया कि इस मामले में चिकित्सक डॉ. सर्वेश शुक्ला व कुछ कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

लगाए जा रहे गलत आरोप
प्रमोद श्रीवास्तव की पित्त की थैली का ऑपरेशन हुआ था। पित्त की थैली लीवर व आंतों से चिपकी हुई थी, जिसे निकालते समय रक्तस्राव अधिक हुआ। रक्तस्राव होने के बाद मेडिकल नार्म के हिसाब से स्ट्रेलाइज बैंडेज पैकिंग को लीवर में लगाया गया था। ऑपरेशन के रिकॉर्ड और रेफर किए गए अभिलेखों में भी इसका हवाला है। इसके बाद भी कपड़ा बताकर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेश मिश्रा, प्रबंधक, बद्री प्रसाद शुक्ला मेमोरियल हॉस्पिटल, पुलिस लाइंस रोड बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed