फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Clash involving sticks and rods over bike parking leaves seven injured.

Bahraich News: बाइक खड़ी करने के विवाद में चले लाठी-डंडे, सात घायल

Sat, 10 Oct 2026 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Clash involving sticks and rods over bike parking leaves seven injured.
मारपीट में घायल युवक।
मिहींपुरवा। मोतीपुर वार्ड में बृहस्पतिवार रात बाइक खड़ी करने के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान सात लोग घायल हो गए। इसमें चार को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि अन्य को सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

मोतीपुर वार्ड निवासी सोनू (28) बृहस्पतिवार रात घर के पास बाइक खड़ी कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी ओमप्रकाश यादव के परिजनों ने वहां बाइक खड़ी करने से मना कर दिया। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और मारपीट होने लगी। मारपीट में ओमप्रकाश (60), अर्जुन (40), धनंजय (18), अमरजीत (13), गौतम (28) और उर्मिला देवी (38) तथा दूसरे पक्ष के सोनू घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से सभी को अस्पताल पहुंचाया। ओमप्रकाश, अर्जुन, धनंजय और उर्मिला देवी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना प्रभारी ब्रह्मा गोंड ने बताया कि सुनीता देवी की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष से अभी तहरीर नहीं मिली है। सीओ मिहींपुरवा अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मारपीट में घायल युवक।

मारपीट में घायल युवक।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed