फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Civil lines area electricity stalled for 17 hours

17 घंटे ठप रही सिविल लाइंस क्षेत्र की बिजली

Sat, 07 Sep 2019 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Civil lines area electricity stalled for 17 hours
बहराइच। शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति एक माह से पूरी तरह पटरी से उतरी हुई है। घंटों हो रही बिजली कटौती से क्षेत्र की करीब 25 हजार की आबादी बूंद-बूंद पानी को तरसने को विवश है। गुरुवार देर रात ट्रांसफार्मर जलने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई, जो 17 घंटे के बाद शुक्रवार की शाम को बहाल हो सकी। वहीं रिसिया नगर की भी विद्युत आपूर्ति बदहाल है। उमस भरी गर्मी में बिजली व पानी को लेकर लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सिविल लाइंस उपकेंद्र से संबंधित फायर स्टेशन के पास स्थापित ट्रांसफार्मर से स्टीलगंज, मेवातीपुरा, बरहियापुरा, बड़ीहाट, लोहामंडी क्षेत्र के करीब 25 हजार उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति की जाती है। लेकिन घटिया ट्रांसफार्मर होने के चलते वह आये दिन जलकर खराब हो रहा है।
विज्ञापन

एक माह में तीन बार ट्रांसफार्मर जलकर खराब हो चुका है, जिसे बदलने में विद्युत महकमा घंटों लगा देता है। इस दौरान ट्रांसफार्मर जलने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी रात गायब रहती है। हालात यह हैं कि मोहल्लेवासियों को गत एक माह से महज 8 से 10 घंटे ही आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि गुरुवार देर रात ट्रांसफार्मर जल गया, जिसको दुरुस्त कराने में महकमे के कर्मचारियों ने 17 घंटे लगा दिये। 17 घंटे के बाद शुक्रवार की शाम पांच बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान क्षेत्र की करीब 25 हजार की आबादी इस चिपचिपाहट भरी गर्मी में बंदू-बूंद पानी को तरसती रही।
विभागीय अधिकारियों की उदासीनता का आलम यह है कि आपूर्ति ठप होने के बाद उपकेंद्र के अधिकारी व कर्मचारियों का नंबर बंद हो जाता है, जिससे लोगों को बिजली आपूर्ति की सही स्थिति की जानकारी नही मिल पाती। मोहल्लेवासी इस चिपचिपाहट भरी गर्मी में बिजली व पानी को तरस रहे हैं।
वहीं रिसिया में भी विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बदहाल हो गई है। हालात यह हैं कि रिसिया क्षेत्र में उपभोक्ताओं को महज 5 से 7 घंटे ही विद्युत आपूर्ति मिल रही है। जनपद में मौजूदा समय गणेश पूजा महोत्सव का पर्व व मोहर्रम का त्योहार चल रहा है। ऐसे में बाधित विद्युत व्यवस्था के चलते लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। हालात में अगर शीघ्र सुधार नहीं हुआ, तो लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर देंगे।

ट्रांसफार्मर से आ रही दिक्कत
सिविल लाइंस इलाके में बिजली आपूर्ति के लिए लगे ट्रांसफार्मर से दिक्कत आ रही है। ट्रांसफार्मर के बदलने व उसको चार्ज करने में लंबा समय लग जाती है। इसलिए कुछ घंटे व्यवस्था बाधित रहती है।
- शिवम नायक, एसडीओ बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed