फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   City's electricity system derailed due to rain

Bahraich News: बारिश से शहर की बिजली व्यवस्था बेपटरी

Mon, 11 Sep 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 11 Sep 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
City's electricity system derailed due to rain
बहराइच। जिले में रविवार की देर रात तेज हवाओं के साथ शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों की बिजली व्यवस्था को बेपटरी कर दिया। कहीं ट्रांसफार्मर तो कहीं बिजली के तार जलने से बिजली ठप हो गई। शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र की आपूर्ति तो पांच घंटे के बाद बहाल हो गई लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में समस्या बनीं हुई है। इस दौरान करीब सवा लाख से अधिक की आबादी को पानी के लिए भी तरसना पड़ गया।
विज्ञापन

पांच माेहल्लों में पांच घंटे गुल रही बिजली
शहर में सोमवार को शुरू हुई मूसलाधार बारिश से सुबह करीब साढ़े दस बजे सिविल लाइंस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली आपूर्ति ठप होने से क्षेत्र के मोहल्ला मेवातीपुरा, अकबरपुरा, स्टीजगंज, बरहियापुरा, बड़ीहाट की करीब 30 हजार से आबादी के सामने पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई। हालांकि करीब तीन बजे बारिश का दौर थमने के बाद आपूर्ति पटरी पर लौट आई। इसके अलावा शहर के बख्शीपुरा समेत करीब आधा दर्जन मोहल्लों में बिजली की आवाजाही ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन


रूपईडीहा में लो व हाई वोल्टेज से फुंके उपकरण
नगर पंचायत रूपईडीहा की बिजली आपूर्ति तीन दिनों से बाधित चल रही थी। कहीं लो वोल्टेज की समस्या हो रही है, तो कहीं हाई वोल्टेज की समस्या से लोगों को सामना करना पड़ रहा है। अचानक हाई वोल्टेज आने से करीब एक दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं के कई बिजली उपकरण फुंक गए। लोगों ने जेई रामगोपाल से शिकायत की गई, तो उन्होंने इसको गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेजवापुर 24 घंटे से ठप है आपूर्ति
विकास खंड तेजवापुर स्थित बेड़नापुर व तिकोरामोड़ उपकेंद्र की लाइन में रविवार की देर रात को आई तेज बारिश के चलते खराबी आ गई। इससे उपकेंद्र अंतर्गत 45 गांव की बिजली गुल हो गई। इसके अलावा तेज बारिश के चलते कई गांवों में लगे बिजली के पोल भी टूटकर गिर गए। 24 घंटे बाद भी फॉल्ट दुरुस्त नहीं कराया जा सका है। बाधित बिजली आपूर्ति के चलते लोगों के सामने पेयजल की समस्या उत्पन्न है। पेयजल को लेकर ग्रामीणों की लंबी कतार गांव के हैंडपंपों में लगी हुई है।
महसी में भी लोग बिजली को तरसे
विकास खंड महसी में रविवार रात 12 बजे शुरू हुई बारिश के बाद से यहां की बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई है। सोमवार को 20 घंटे पूरे होने को है, आपूर्ति अभी तक चालू नहीं की गई। बिजली आपूर्ति ठप होने से महसी के सधुवापुर, मुढेरा, शिवगढ़, लोधपुरवा, बाजपेईपुरवा, लखनापुर, चांदपारा समेत दो दर्जन गांव की करीब 35 हजार से अधिक की आबादी बिजली-पानी को लेकर परेशान है।

रिसिया क्षेत्र की आठ घंटे से ठप है बिजली आपूर्ति
थाना क्षेत्र रिसिया में सोमवार की भोर में शुरू हुई तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश के चलते करीब दस बजे बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई। बिजली आपूर्ति ठप होने से थाना क्षेत्र के बंगलाचक, भगतापुर, बलभद्दरपुर, कटीलिया, इटकौरी, जगदीशपुर, हुसैनपुर, शंकरपुर समेत दो दर्जन से अधिक गांव 40 हजार की आबादी के घरों में अंधेरा पसर गया। सभी के सामने बिजली पानी का संकट उत्पन्न है। उपकेंद्र के जेई विजय तिवारी ने बताया कि लाइनों में फाॅल्ट आ गया है। शीघ्र ठीक होगा।
बौंडी इलाके के कई गांव अंधेरे में डूबे
फखरपुर उपकेंद्र से जुड़े बौंडी कस्बा, ग्राम पंचायत सिंगाही, कटहा, रैपुरा, विजौपुरवा, उमरी दहलो, खैरा बाजार, ख्वाजगीपुरवा, तिंगई, नौशहरा, कौड़हा, भिरवा समेत तीन दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति की जाती है। लेकिन रविवार की देर रात से शुरू हुई झमाझम बारिश से सोमवार को भोर में बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई। 30 हजार से अधिक आबादी बिजली पानी को तरस गई।

बाबागंज व अगैया के 70 गांवों की बिजली गुल
बाबागंज कस्बे में बीते रविवार की देर रात आई बारिश से सहाबा पावर हाउस की आपूर्ति ठप कर दी गई। बिजली अपूर्ति ठप होने से उपकेंद्र के 50 गांवों की बिजली गुल हो गई है। अगैया कस्बे के बीस गांवों की बीती रात आई तेज बारिश के चलते आपूर्ति ठप कर दी गई। 24 घंटे से आपूर्ति ठप है। वहीं मटेरा में दस घंटे से भी अधिक समय से बिजली न आने से लोग परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed