फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   City Lighted

दीपावली पर रोशन हुआ शहर

Sat, 29 Oct 2016 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 29 Oct 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
 City Lighted
सजे घर और बाजार - फोटो : अमर उजाला
दीपावली के एक दिन पहले शनिवार को दिनभर बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ी। झालर, मिट्टी के दीप, लाई-चूरा, मिष्ठान, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक समेत अन्य दुकानों पर खरीदारों का तांता लगा रहा। देर शाम लोगों के घर रंग-बिरंगी झालर, लाइटें व मोमबत्तियों की रोशनी से जगमग हो गए। दीपावली पर महालक्ष्मी का घर और प्रतिष्ठानाें में स्वागत होगा। इसके लिए लोगों ने शनिवार को अपनी तैयारियां पूरी कीं। 
विज्ञापन


दीपोत्सव मनाने के लिए बच्चे, युवाओं के साथ बुजुर्ग भी उत्साहित हैं। महालक्ष्मी के स्वागत के लिए घर व प्रतिष्ठानों में शनिवार पूरे दिन तैयारियां होती रहीं। लोगों ने बंदनवार और विद्युत झालरों से घर और प्रतिष्ठान को दुल्हन की तरह सजाया है। पूजा-अर्चना करने के लिए गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाओं की खरीदारी की।
विज्ञापन


पूजन में प्रयुक्त होने वाले खील, बताशे, मिठाइयां भी खरीदीं। खरीदारों की भीड़ के चलते शनिवार को पूरे दिन बाजार में भारी भीड़ रही। शाम होते ही घर व प्रतिष्ठान बिजली की झालरों से जगमगा हो उठे। रंग-बिरंगी झालरें व टिमटिमाती मोमबत्तियां शहर में एक दिन पूर्व ही दीपावली सा नजारा पेश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed