{"_id":"64da6312b8a521aaf60c8118","slug":"city-immersed-in-the-celebration-of-independence-bahraich-news-c-98-1-slko1011-1846-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: आजादी के जश्न में डूबा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: आजादी के जश्न में डूबा शहर
Mon, 14 Aug 2023 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 14 Aug 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
बहराइच में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर झालरों से सजा कलेक्ट्रेट। -संवाद
जगह-जगह निकाली गई शोभा यात्रा, देशभक्ति के गीतों व जयकारों से गूंजे चौक-चौराहे
भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से निकाली गई बाइक रैली
हिंदू जागरण मंच की ओर से आयोजित हुआ भारत माता पूजन कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। आजादी के जश्न में सोमवार को पूरी तराई सराबोर नजर आई। सोमवार को हर तरह आजादी का जश्न और जुनून देखने को मिला। शिक्षण संस्थानों की ओर से जिले भर में रैलियां व शोभायात्रा निकाली गई। रैली में शामिल हजारों बच्चों के हाथों में तिरंगा और जुबान पर देश भक्ति के जयकारों से चौक-चौराहे व बाजार गुलजार रहे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से बाइक रैली निकाली गई। हिंदू जागरण मंच की ओर से भारत माता पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। आजादी के जश्न में कोई खलल न हो इसके लिए बार्डर पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही और सभी वाहनों की सघन जांच की गई।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश व हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान कई बच्चों ने आजादी की लड़ाई में प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की झांकी भी निकाली। आईसीएससी, सीबीएससी व यूपी बोर्ड के बच्चों की ओर से संयुक्त रूप से निकाली गई इस यात्रा को डीएम मोनिका रानी ने इंदिरा स्टेडियम से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। तिरंगा यात्रा इंदिरा स्टेडियम से गुरूनानक चौक, डिगिहा तिराहा, छावनी चौराहा, घंटाघर, पीपल तिराहा, डीएम चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम मोनिका रानी ने शिक्षण संस्थाओं द्वारा आयोजित किये गये विभिन्न प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, ट्राफी व उपहार किट भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान एडीएम मनोज कुमार सागर, सिटी मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, सीओ सिटी राजीव सिसोदिया, डीआईओएस नरेन्द्र कुमार पांडेय, क्रीड़ाधिकारी नीरज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
इनसेट-
तिरंगे के रंग की झालरों व झंडियों से सजे बाजार व घर
आजादी के जश्न की झलक शहर की बाजारों व लोगों द्वारा उनके घरों पर लगाई गई झालरों में भी दिखी। मुख्य बाजार पीपल तिराहा, घंटाघर, छावनी आदि क्षेत्र तिरंगे के रंग की इलेक्ट्राॅनिक झालरों से जगमग रहा। वहीं सभी सरकारी प्रतिष्ठान भी जमगम दिखे। इस दौरान कई घरों पर पर तिरंगे के रंग की झालरों व झंडियों को लगे देखा गया।
विज्ञापन
बच्चों के जयघोष से गूंजी भारत-नेपाल सीमा
रुपईडीहा। भारत-नेपाल सीमा स्थित नगर पंचायत रूपईडीहा में राम जानकी इंटर कॉलेज, आचार्य रमेश चंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज, लॉर्ड बुद्धा कॉलेज ऑफ फार्मेसी, लॉर्ड बुद्धा डिग्री कॉलेज व एनसीसी कैडेट्स ने कस्बे में स्वतंत्रता दिवस पर प्रभात फेरी निकाली। हाथों में तिरंगा लिए बच्चों ने राम जानकी इंटर कॉलेज से होते हुए नो मैंस लैंड तक रैली निकाली। इस दौरान बच्चों ने शहीदों की यादगार में विभिन्न प्रकार की झांकियां भी सजाईं। स्वतंत्रता के लिए अंग्रेजों से लड़ते हुए शहीद हुई झांसी की रानी, रजिया सुल्तान की घुड़सवारी आकर्षण का केंद्र रही। साथ ही लाल किला, जीएसएलवी चंद्रयान रॉकेट, कोणार्क सूर्य मंदिर आदि की झांकी भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान बच्चों के जयघोष से पूरा कस्बा गुंजायमान रहा। इस दौरान यशपाल, आनंद प्रताप श्रीवास्तव, रूद्र सेन वर्मा, जितेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
बच्चों ने तिरंगा यात्रा तो बड़ों ने निकाली बाइक रैली
रिसिया। विकासखंड क्षेत्र में सरस्वती इंटर कॉलेज के प्राचार्य घनश्याम बाजपेई के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान नगर की बाजारें भारत माता के जयकारों से गूंजती रही। वहीं खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। नगर पंचायत के सभासदों आशीष सिंह, जुबेर खान, राम मिलन आर्य, अशोक आदि ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगो को झंडा वितरित किया।
सीमा पर बढ़ी चौकसी, एक-एक वाहन की हुई जांच
रुपईडीहा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर सोमवार को भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ी रही। बाॅर्डर पर तैनात एससबी जवानों व पुलिस कर्मियों ने एक-एक वाहन की गहनता से जांच की। साथ ही सीमा क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों के पहचान पत्र की भी जांच की गई। जांच-पड़ताल के लिए डाग स्क्वाॅयड भी मुस्तैद रहा। सशस्त्र सीमा बल 42 वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट बासुकी नंदन पांडेय ने बताया कि सीमा पर सुरक्षा चाक-चौबंद बनाए रखने में सीसीटीवी कैमरे, स्कैनर मशीन, डॉग स्क्वाॅयड की मदद ली जा रही है। थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि कस्बा और इसके आसपास गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है।
हिंदू जागरुण मंच ने की भारत माता की पूजा
बहराइच। हिंदू जागरण मंच की ओर से सोमवार को शहर के श्रीराम जानकी मंदिर (ठाकुरद्वारा) में भारत माता पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह व संचालन जिला संयोजक गुलाबचंद जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में सभी ने मां भारती की पूजा अर्चना कर अखंड -रत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अखंड भारत का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि अखंड भारत का संकल्प प्रत्येक भारतीय का सपना है। जिसके साकार होने का रास्ता सिर्फ हिंदू जागरण है। कार्यक्रम में हरजीव अग्रवाल, धनंजय शर्मा, अभिलाषा दूबे, अश्वनी वर्मा, अभिषेक, शेखर आदि मौजूद रहे।
सांसद ने चिकित्सकों को दिया तिरंगा, बच्चों ने निकाली रैली
चरदा/नवाबगंज। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर बहराइच सांसद अक्षयवर लाल गोड़ सीएचसी चरदा पहुंचे। यहां उन्होंने अधीक्षक डाॅ. आरएन वर्मा व चिकित्सक अर्चित श्रीवास्तव को तिरंगा देकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान रुपईडीहा नगर पंचायत के चेयरमैन डॉ. उमाशंकर वैश्य, अजय मिश्रा आदि मौजूद रहे। नवाबगंज के ग्राम पंचायत मिजार्पुर तिलक में प्रधान आदिल खान के नेतृत्व मे तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में हाथों में तिरंगा झंडा लेकर बच्चे भी शामिल हुए और जम कर भारत माता के जयकारे लगाए। रैली में गोलू खान, मेराज खान, मुबारक अली आदि मौजूद रहे।
एसएसबी जवानों ने ली पंचप्रण की शपथ
अगैया। एसएसबी 59वीं वाहिनी नानपारा व केंद्रीय विद्यालय 59 वीं वाहिनी द्वारा संयुक्त रूप से विद्यालय परिसर में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी ने पंच प्रण की शपथ ली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 59 वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट हिमांशु दूबे रहे। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की जानकारी दी। इस दौरान केन्द्रीय विद्यालय में अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया गया। सहायक कमांडेंट ने बताया कि अमृत कलश यात्रा के तहत 7,500 कलशों में देश के कोने-कोने से मिट्टी लाई जाएगी। साथ ही राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास अमृत वाटिका बनाई जाएगी। इस दौरान विद्यालय प्राचार्य मुकेश सिंह समेत शिक्षक व बच्चे मौजूद रहे।