फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   children's books

Bahraich News: परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के लिए आईं 15 लाख किताबें

Sat, 24 Feb 2024 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 24 Feb 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
children's books
बहराइच। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई का नया सत्र शुरू करने की तैयारियां चल रही हैं। नए सत्र में बच्चों को उपलब्ध कराने के लिए पुस्तकें मंगाई गई हैं। शुक्रवार को जिले में करीब 15 लाख किताबों की पहली खेप पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिले में 2803 परिषदीय विद्यालय विद्यालयाें में 5,31,518 बच्चे पढ़ते हैं। वर्तमान सत्र में कई परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को पुरानी किताबों का सहारा लेना पड़ा। नए सत्र में बच्चों को समय से किताबें उपलब्ध कराने की तैयारी है। इसके तहत कक्षा तीन से कक्षा आठ तक की लगभग 15 लाख पुस्तकों की पहली खेप जिले में आ गई है। इन किताबों को पुलिस लाइन स्थित प्राथमिक विद्यालय में रखा गया है। जिला समन्वयक आरके सिंह ने बताया कि किताबों का सत्यापन जल्द ही शुरू किया जाएगा। बीएसए एआर तिवारी ने बताया कि नवीन सत्र में बच्चों को पुस्तकें समय से उपलब्ध कराने के लिए पहली खेप पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed