फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Children sketched the dream of a developed India using colors.

Bahraich News: बच्चों ने रंगों से उकेरा विकसित भारत का सपना

Thu, 24 Sep 2026 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Children sketched the dream of a developed India using colors.
चित्तौरा के डीहा विद्यालय में बच्चों को सम्मानित करते सदर विधायक प्रतिनि​​धि।
चित्तौरा/पयागपुर/बाबागंज। स्वच्छ और विकसित भारत से लेकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, विज्ञान-तकनीक और आत्मनिर्भर भारत तक की तस्वीर बच्चों की चित्रकारी में नजर आई। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के चित्तौरा, पयागपुर और बाबागंज में बृहस्पतिवार को ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। न्याय पंचायत स्तर पर चयनित विद्यार्थियों ने ‘मेरे सपनों का भारत- विकसित भारत’ विषय पर अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से कागज पर उकेरा।
विज्ञापन

चित्तौरा के ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय डीहा में नौ न्याय पंचायतों से चयनित तीन-तीन विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रतिनिधि अशोक जायसवाल जी रहे। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. डॉली मिश्रा के निर्देशन में कार्यक्रम का संयोजन विद्यालय के प्रधानाध्यापक विश्वेश्वर सिंह ने किया। प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय कुरवारी के छात्र अमरदीप प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय कुसौर की छात्रा कोमल द्वितीय और उच्च प्राथमिक विद्यालय टेड़िया फकीर की छात्रा अनामिका तृतीय रही। विजेताओं और सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र व पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला महामंत्री उमेश चंद्र त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन



उच्च प्राथमिक विद्यालय पयागपुर में आयोजित प्रतियोगिता में ब्लॉक क्षेत्र की नौ ग्राम पंचायतों से कक्षा पांच से आठ तक के चयनित विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने विकसित भारत, देश की प्रगति और भविष्य के भारत की परिकल्पना को चित्रों में अभिव्यक्त किया। उत्कृष्ट चित्र बनाने वाले तीन विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें पुरस्कार दिए गए। विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने कार्यक्रम में बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाध्यापक नीलम शुक्ल ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपोजिट विद्यालय बाबागंज में आयोजित प्रतियोगिता में न्याय पंचायत स्तर पर चयनित विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने स्वच्छ एवं विकसित भारत, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, विज्ञान एवं तकनीकी विकास और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को चित्रों में उकेरा। प्रतियोगिता के समापन पर प्रतिभागियों और विजेताओं को पुरस्कार व सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी नवाबगंज, नगर पंचायत रूपईडीहा अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर वैश्य समेत शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed