फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Child labor case against the accused on the orders of SP

Bahraich News: एसपी के आदेश पर आरोपी पर बाल श्रम का मुकदमा

Sun, 05 Jan 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 05 Jan 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Child labor case against the accused on the orders of SP
बहराइच। चारा मशीन से किशोर का हाथ कटने पर आरोपी के खिलाफ बाल श्रम अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। थाने पर सुनवाई न होने पर पीड़ित पिता ने एसपी से मामले की शिकायत की थी।
विज्ञापन

जमुनहा कला देवान पुरवा गांव निवासी नकछेद चौहान ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया बीती 19 नवंबर की शाम सात बजे उनके नाबालिग बेटे श्रवण को कमलेश चारा काटने वाली मशीन में अगैसा लगाने के लिए बुला ले गय। इस दौरान उसके बेटे का बायां हाथ कट गया। कमलेश ने चोरी-छिपे सरकारी अस्पताल में उसे भर्ती करा दिया। उन्होंने जब कमलेश से से पूछताछ की तो उसने अभद्रता कर कुछ न कर पाने और पुलिस को 20 हजार रुपये देने की बात बताई। अगले दिन थाने पर शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हुई। एसपी के आदेश पर विशेश्वरगंज पुलिस ने आरोपी पर बाल श्रम अधिनियम, गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया। विशेश्वरगंज थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया आरोपी पर केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed