{"_id":"67dc33df76052807e301b678","slug":"child-got-stuck-in-fight-between-two-buffaloes-and-died-in-bahraich-there-screaming-and-crying-in-house-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दो भैंसों की लड़ाई में फंसा बालक... दबकर मौत, घर में मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दो भैंसों की लड़ाई में फंसा बालक... दबकर मौत, घर में मची चीख पुकार
Thu, 20 Mar 2025 08:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 20 Mar 2025 08:57 PM IST
सार
बहराइच में दो भैंसों की लड़ाई में फंसे बालक की दबकर मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। बालक गांव के लोगों के साथ जंगल में पशु चराने गया था।
विज्ञापन
Anuj Crime
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बहराइच में गुरुवार को जंगल में दो भैंसों की लड़ाई में दोनों के बीच दबकर बालक की मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
मामला रामगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेहटाभया का है। यहां ग्रामीण नदी किनारे अपनी भैंस चराने गए थे। वहां पर दो भैंसे आपस में भिड़ गईं। भैंसों की आपस की भिड़ंत के बीच गांव निवासी गोविंद यादव (10) फंस गया। जब तक ग्रामीण दौड़कर भैंसों को भगाते दोनों के बीच दबकर गोंविंद की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस कर रही जांच
मौत की खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। घरवालों के साथ गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी हरेंद्र राय ने बताया कि जानकारी नहीं थी। प्रधान से पूछने पर उन्होंने घटना की पुष्टि की है। जांच के लिए मौके पर पुलिस की टीम देर शाम को पहुंची।
विज्ञापन