{"_id":"5d64090d8ebc3e93cb763522","slug":"child-gets-electrocuted-while-applying-fan-plug-dies-bahraich-news-lko4781638178","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखे का प्लग लगाते समय बालक को लगा करंट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंखे का प्लग लगाते समय बालक को लगा करंट, मौत
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। थाना क्षेत्र के कहरई गांव में रविवार देर शाम अचानक हाई वोल्टेज विद्युत सप्लाई शुरू हो गई, जिससे कई घरों के विद्युत उपकरण फुंक गए। बिजली सप्लाई के दौरान ही एक बालक पंखे का प्लग बोर्ड में लगाने लगा। इसी दौरान करंट लगने से बालक की मौत हो गई।
कैसरगंज थाना क्षेत्र के कहरई गांव में रविवार देर शाम हाई वोल्टेज विद्युत सप्लाई शुरू हो गई। हाई वोल्टेज सप्लाई के कारण कई उपभोक्ताओं के यहां लगे पंखेे, कूलर, स्टेबलाइजर, बल्ब समेत अन्य बिजली के उपकरण जल गए।
हाई वोल्टेज सप्लाई के समय ही गांव निवासी संचित जायसवाल उर्फ विवेक (10) पुत्र केसरी पंखे का प्लग बोर्ड में लगाने लगा। इसी दौरान करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
अचानक बालक की मौत होने से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेश यादव ने उच्चाधिकारियों को दी, जिसके बाद विद्युत सप्लाई रोक दी गई। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि बालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।