फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Child and worker die after drowning in water-filled pits.

Bahraich News: पानी भरे गड्ढों में डूबने से बच्चे व श्रमिक की मौत

Wed, 30 Sep 2026 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Child and worker die after drowning in water-filled pits.
ढकिया गांव में बालक की डूबकर हुई मौत के बाद जांच करते पुलिस कर्मी।
खैरीघाट/चित्तौरा। बाढ़ और बारिश के पानी से भरे गड्ढों में डूबने से मंगलवार को जिले में बच्चे व श्रमिक की मौत हो गई। दोनों घटनाएं खैरीघाट के ढकिया और चित्तौरा के दुलारपुर गांव में हुईं। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ढकिया निवासी पुनीत (6) मंगलवार सुबह करीब 10 बजे घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह बाढ़ के पानी से भरे गड्ढे के पास पहुंचा और असंतुलित होकर उसमें गिर गया। गड्ढा गहरा होने के कारण मासूम उसमें डूब गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद उसका शव गड्ढे में उतराता मिला। मृतक के चाचा मदन दूबे ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने शव के पोस्टमार्टम के लिए प्रार्थनापत्र दिया है।
विज्ञापन

उधर, चित्तौरा विकासखंड के दुलारपुर स्थित ईंट भट्ठे पर काम करने वाले बिहार प्रांत के नवादा निवासी मजनू (46) की भी गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मेराज अहमद के अनुसार, मजनू सोमवार शाम करीब सात बजे कहीं गए थे। चकरोड पार करते समय वह बारिश के पानी से भरे गड्ढे में गिरकर डूब गए। सूचना पर पहुंचे देहात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस परिजनों से संपर्क का प्रयास कर रही है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों मामलों में स्थानीय पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed