फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Cheating of lakhs in the name of job of AE in Jal Nigam

जल निगम में एई की नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी

Mon, 08 Nov 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Cheating of lakhs in the name of job of AE in Jal Nigam
बहराइच। देहात कोतवाली में ठगी का मुकदमा दर्ज हुआ है। एक ठग ने अपने दोस्त को जल निगम में सहायक अभियंता बनाने के लिए रिश्वत के रूप में तीन लाख 40 हजार रुपये लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया। दोस्त जब नियुक्ति-पत्र लेकर ज्वॉइन करने के लिए बलरामपुर के अधिशासी अभियंता के दफ्तर में पहुंचा तो उन्होंने नियुक्ति-पत्र को फर्जी बताते हुए वापस भेज दिया। पीड़ित ने दोस्त के खिलाफ देहात कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पीड़ित गौरव श्रीवास्तव पुत्र विनोद कुमार श्रीवास्तव ने दी गई तहरीर में बताया कि अवधेश कुमार मिश्रा उर्फ दीपू मिश्रा निवासी सतनामी पुरवा, पूरे ठाकुर बाबागंज, श्रीनगर थाना धानेपुर जिला गोंडा मेरा दोस्त है। उसने जल निगम में सहायक अभियंता की नौकरी लगवाने के लिए नौ माह पूर्व तीन लाख 40 हजार रुपये लिये थे।
विज्ञापन

सभी रुपये मैंने आरटीजीएस के माध्यम से दिए थे। रुपये देने के बाद जब गौरव ने अवधेश से नियुक्ति-पत्र मांगा तो कुछ समय बाद उसे नियुक्ति-पत्र दे दिया गया। नियुक्ति-पत्र लेकर वह खुशी-खुशी बलरामपुर जल निगम कार्यालय में ज्वॉइन करने पहुंचा। उस दौरान वहां अधिशासी अभियंता नियुक्ति-पत्र देखकर चकित रह गए। उन्होंने तत्काल बताया कि तुम्हारे साथ जालसाजी हुई है, यह नियुक्ति-पत्र फर्जी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अवधेश कुमार मिश्र और दयाराम के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed