फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   CHC Nanpara will set up a blood store unit

सीएचसी नानपारा में लगेगी ब्लड स्टोर यूनिट

Mon, 30 Sep 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
CHC Nanpara will set up a blood store unit
नानपारा सीएचसी में स्थापना के लिए आई ब्लड यूनिट स्टोर मशीन। - फोटो : BAHRAICH
नानपारा (बहराइच)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। सीएचसी में ब्लड यूनिट स्टोर की स्थापना के साथ छह बेड का जनरल वार्ड भी बनाया जाएगा। अस्पताल में मरीजों के लिए अलग रैंप बनेगा। पुरुष व महिला मरीजों को दवा लेने के लिए अलग-अलग काउंटर बनेगा। ब्लड यूनिट स्टोर की स्थापना से सीएचसी में रक्तदान करने वाले लोगों का खून जमा हो सकेगा। इससे जरूरतमंदों को तुरंत खून मिल सकेगा। इसके लिए गोंडा से रक्त स्टोर यूनिट मशीन सीएचसी पहुंच गई है। इससे लगभग डेढ़ लाख आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

नानपारा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित है। इस स्वास्थ्य केंद्र पर नगर की एक लाख आबादी के साथ आसपास के गांवों के करीब 50 हजार लोग इलाज कराने के लिए पहुंचते हैं। सीएचसी में प्रतिदिन 400 से 500 मरीजों की ओपीडी की जाती है, लेकिन सीएचसी में व्यवस्थाएं मरीजों के मुताबिक नहीं हैं।
विज्ञापन

इसको देखते हुए सीएचसी के अधीक्षक डॉ. चंद्रभाल ने सीएमओ को पत्र लिखा था। सीएचसी में छह बेड का प्रसव कक्ष है। इससे महिला मरीजों को प्रसव में परेशानी होती थी। प्रसव पीड़िताओं को जिला मुख्यालय रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षक डॉ. चंद्रभाल ने बताया कि समस्या को देखते हुए सीएमओ ने बेडों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए थे। इस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छह बेड का जनरल वार्ड बनाया जाएगा। साथ ही मरीजों के लिए अलग रैंप बनाया जाएगा। डॉ. चंद्रभाल ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अलग-अलग काउंटर बनाए जाएंगे, जिससे मरीजों को एक साथ लाइन में लगने से निजात मिल सकेगी।
सीएचसी में अभी तक रक्तदान करने वाले लोगों का खून जिला मुख्यालय पर स्थित ब्लड बैंक में जमा होता था। लेकिन अब सीएचसी में रक्तदान करने वाले लोगों का ब्लड सीएचसी में ही एकत्र किया जा सकेगा। इससे लगभग डेढ़ लाख की आबादी को लाभ मिल सकेगा। इन सभी कार्यों पर लगभग एक करोड़ रुपयेे खर्च होगा। गोंडा से ब्लड स्टोर यूनिट मशीन नानपारा सीएचसी पहुंच गई है। एक हफ्ते में मशीन की स्थापना कर दी जाएगी।
30 यूनिट रखा जाएगा ब्लड
सीएचसी अधीक्षक डॉ. चंद्रभाल ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कभी -कभार लोग स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आते हैं। लेकिन रक्त को रखने की व्यवस्था नहीं थी। अब स्टोर यूनिट की स्थापना से लगभग 30 यूनिट रक्त मशीन में रखा जाएगा, जिससे बीमार लोगों को त्वरित सहायता मिल सकेगी।

बायो मेडिकल वेस्ट के होंगे विशेष इंतजाम
डॉ. चंद्रभाल ने बताया कि सीएचसी से निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट के लिए अस्पताल में विशेष इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने हरी झंडी दे दी है। जगह चिन्हित कर बायो मेडिकल वेस्ट की व्यवस्था की जाएगी। जिससे मेडिकल का कचरा एक स्थान पर डंप किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed