फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Chaos at the ghat, Kanwariyas got angry

Bahraich News: घाट पर अव्यवस्था, भड़के कांवड़िये

Mon, 29 Jul 2024 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 29 Jul 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Chaos at the ghat, Kanwariyas got angry
नानपारा तहसील गेट के बाहर प्रदर्शन करते कांवड़िये। -संवाद
नानपारा तहसील व पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन
विज्ञापन

तकिया घाट पर जल भरने के दौरान डूबने लगे थे तीन कांवड़िये

संवाद न्यूज एजेंसी

नानपारा (बहराइच)। कांवड़ यात्रा के दौरान समुचित सुरक्षा व्यवस्था न होने, घाट पर गंदगी व प्रकाश की व्यवस्था न होने से रविवार को कांवड़िये भड़क उठे। सैकड़ों की संख्या में कांवड़ियों ने तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया। जिससे तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने आश्वासन देकर धरने का खत्म करवाया।


प्रदर्शन कर रहे नवयुवक कांवड़िया संघ के नगर अध्यक्ष राजेश प्रधान, तहसील अध्यक्ष बबलू सिंह, महामंत्री छत्रपाल वर्मा ने बताया कि पूर्व में ही तहसील व पुलिस प्रशासन को पत्र देकर कांवड़ यात्रा की जानकारी दी गई थी। जिसमें पांच जलाभिषेक कार्यक्रमों के लिए उचिव सुरक्षा व्यवस्था व घाटों पर इंतजाम की मांग की थी। लेकिन जल भरने के लिए सरयू नदी के तकिया घाट जाते समय पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं रही। वहीं घाट पर न ही कोई गोताखोर रहा और न ही नाव और प्रकाश की व्यवस्था रही। जिसके चलते रविवार की सुबह जल भरते समय तीन कांवड़िये पैर फिसलने से नदी में डूबने लगे। जिन्हें साथी कांवड़ियों ने बचाया। घाट पर नाव, गोताखोर व प्रकाश व्यवस्था न होने से कांवड़ियों की मौत हो सकती थी। जिसको लेकर सभी कांवड़ियों में आक्रोश है। सीओ की पत्र देेने के बाद भी सुरक्षा के ठोस इंतजाम नहीं किए गए। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे एसडीएम अश्वनी पांडेय व सीओ राहुल पांडेय ने कांवड़ियों को अगले कांवड़ यात्रा में व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त रहने का आश्वासन देते हुए धरना खत्म करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed