{"_id":"6abff80528525c9fbf085d78","slug":"changes-made-to-the-jurisdictions-of-four-circle-officers-and-one-inspector-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-157849-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: आशाओं ने किया प्रदर्शन,\nवेतन वृद्धि की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: आशाओं ने किया प्रदर्शन, वेतन वृद्धि की उठाई मांग
विज्ञापन
जरवल सीएचसी में प्रदर्शन करतीं आशाएं।
जरवलरोड। आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा संगिनियों ने शुक्रवार को विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक को सौंपा। ज्ञापन में आशा कार्यकर्ताओं का न्यूनतम मानदेय 21 हजार और आशा संगिनियों का 26 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की गई।
प्रदर्शनकारियों ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा, 30 दिन का भुगतान, लंबित मानदेय व प्रोत्साहन राशि का तत्काल भुगतान तथा 5जी स्मार्टफोन और अनलिमिटेड मोबाइल डाटा उपलब्ध कराने की मांग रखी। आशा संगिनियों के कार्यक्षेत्र को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी या यात्रा भत्ता देने और प्रसूति व आकस्मिक अवकाश के स्पष्ट नियम लागू करने की भी मांग की गई।
आशाओं ने कहा कि वे स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को गांव-गांव पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, लेकिन अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। प्रदर्शन में सविता शुक्ला, ममता मिश्रा, सुधा सिंह, पूनम पांडे, मंजू देवी, रुमझुम सिंह, रेखा सिंह, रंजु सिंह, खुशबू, रोशनी, अनीता, कुसुम, रीता व संजू समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहीं।