फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Challan if found on the road in lockdown

लॉकडाउन में सड़क पर घूमते मिले तो चालान

Fri, 17 Jul 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Challan if found on the road in lockdown
बहराइच। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन की ओर से जो मिनी लॉकडाउन लगाया गया है, वह जिले में आज पूर्ण रूप से लागू रहेगा। इस दौरान बिना किसी जरूरी काम से अगर आप बाहर निकले तो आपका चालान काटा जा सकता है। कार्रवाई भी की जा सकती है। आपातकालीन सेवाओं के लिए छूट जारी रहेगी। कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गईं हैं।
विज्ञापन

बहराइच में कोरोना मामलों में तेजी से इजाफा देखा गया है। इसलिए अब सप्ताह में दो दिन कड़ाई से लॉकडाउन का पालन करना सभी नागरिकों के लिए अनिवार्य रहेगा। प्रशासन की तरफ से सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारी समझा दी गई है। पूर्ण रूप से लॉकडाउन का पालन कराने की बात कही गई है।
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट जयप्रकाश ने बताया कि आपातकालीन सेवाओं के लिए छूट पहले की तरह ही जारी रहेगी। स्वास्थ्य कर्मियों को घर-घर जाकर थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ ही लोगों को जागरूक करने के आदेश दिए गए हैं। जो लोग आपातकालीन सेवाओं के लिए भी बाहर निकल रहे हैं। उन्हेें मास्क पहनना अनिवार्य होगा। साथ ही सोशल डिस्टेंस्टिंग का पालन करना होगा। क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की देखरेख की जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन को सौंप दी गई है। इस दौरान शहर व गांवों में लगने वाली साप्ताहिक मंडियां भी बंद रहेंगी। उन्होंने लोगों को जागरूक होते हुए लॉकडाउन का पालन करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed