फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Chairman's husband torn the notice made against illegal occupants

अवैध कब्जेदारों के खिलाफ बने नोटिस को चेयरमैन पति ने फाड़ा

Sun, 23 Aug 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Chairman's husband torn the notice made against illegal occupants
जरवल (बहराइच)। नगर में करई झील, सरकारी पुलिया, तालाब, खलिहान और कुएं की जमीन है। इनकी भूमि पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। कब्जा हटवाने के लिए अधिशासी अधिकारी ने नोटिस तैयार करवाया, लेकिन उनको पालिका अध्यक्ष के पति ने फाड़ दिया। इसके साथ सभासद प्रतिनिधि की ओर से लाए गए स्थगन आदेश को फर्जी कागजात लगाकर खारिज करा दिया गया है। यह सब जानने के बाद भी पालिका अध्यक्ष मौन हैं।
विज्ञापन

जरवल नगर पंचायत में सरकारी पुलिया, करई झील, तालाब, खलिहान और कुएं की जमीन पर नगर के दबंगों ने कब्जा जमा लिया है। गाटा संख्या 1628 व 589 की जमीन पर भू माफियाओं ने कब्जा कर लिया है। नगर पंचायत कार्यालय से कुछ दूरी पर स्थित करई झील की जमीन पर दबंगों ने दुकान बनवा ली है। माशूकनगर मोहल्ले में स्थित तालाब को पाटकर एक व्यक्ति की ओर से अवैध निर्माण करवाया जा रहा है। पुलिया को पाटकर लोग निर्माण कर रहे हैं। जगह-जगह अवैध कब्जे से जलनिकासी की व्यवस्था नहीं हो रही है। बारिश होने पर नगरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर में स्थित सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर कृष्णानगर वार्ड के सभासद प्रतिनिधि चंदन गुप्ता ने झील और घोसियाना मार्ग पर हो रहे कब्जे का विरोध करते हुए कोर्ट से स्थगन आदेश ले लिया। वहीं दबंगों ने फर्जी कागजात प्रस्तुत कर स्थगन आदेश को रुकवा दिया। अध्यक्ष व निकाय प्रशासन की लचर कार्यप्रणाली के चलते सभासद प्रतिनिधि भी चुप्पी साध गए। इसको लेकर नगरवासियों में रोष है। नगरवासियों का कहना है कि एक तरफ प्रदेश सरकार सरकारी जमीनों से कब्जा हटवाने की बात कहती है तो दूसरी ओर जरवल में नगर पालिका की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। सभी जिम्मेदार मौन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अधिशासी अधिकारी अवैध कब्जे दारों के खिलाफ नोटिस तैयार करवाने की बात बताते हैं। अधिशासी अधिकारी देव कुमार ने बताया कि नगर में स्थित करई झील की जमीन पर भू माफिया की ओर से करवाए जा रहे निर्माण की जानकारी हुई। इस पर पूर्व में नोटिस बनवाया गया। अवैध निर्माण रुकवाने के लिए नोटिस भेजने की कवायद की जा रही थी, लेकिन पालिका अध्यक्ष के पति ने नोटिस को फाड़ दिया। वहीं मामले में पालिका अध्यक्ष का पक्ष जानने के लिए उन्हें फोन मिलाया गया पर बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed