फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Chain and purse snatched from college teacher

Bahraich News: कॉलेज शिक्षिका से चेन व पर्स छीना

Sat, 22 Feb 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 22 Feb 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Chain and purse snatched from college teacher
बहराइच। शहर के पीजी कॉलेज की शिक्षिका ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को कॉलेज जाते समय देहात कोतवाली के सिविल लाइन मार्ग पर ई रिक्शा चालक व उसमें सवार पांच लोगों ने षडयंत्र कर आपस में लड़ाई-झगड़ा किया। उसके बाद शिक्षिका के गले से सोने की चेन और हाथ से पर्स छीनकर भाग गए। पर्स में आठ हजार रुपये थे। शिक्षिका ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। ई रिक्शा सवार सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइन निवासी रीता शुक्ला ने बताया वे सुबह 11:25 बजे महिला पीजी कॉलेज में पढ़ाने अपने आवास से एक ई रिक्शा में बैठीं। तभी उसमें सवार पांच लोग अचानक आपस में झगड़ने लगे। जिसमें महिला व बच्चे भी शामिल थे। उन्हें कुछ समझ नहीं आया कि वे लोग क्यों झगड़ रहे थे। इसी दौरान रिक्शा चालक व सवारियों में से किसी ने उनकी गले से सोने की चेन और हाथ से पर्स छीन लिया। रिक्शा चालक उनको वहीं उतारकर सभी सवारियों सहित भाग गया। बताया कि पर्स में आठ हजार रुपये थे।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि चालक समेत सभी लोग षडयंत्र में शामिल रहे। देहात कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि आरोपियों पर केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से शिनाख्त कर घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed