{"_id":"69f3a37e44933f08b9071dc5","slug":"cesce-results-declared-shreyansh-in-class-10-ehsaan-in-class-12-district-toppers-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-148493-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सीईएससीई का परिणाम जारी, 10वीं में श्रेयांश, 12वीं में एहसान जिला टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सीईएससीई का परिणाम जारी, 10वीं में श्रेयांश, 12वीं में एहसान जिला टॉपर
विज्ञापन
परिणाम आने के बाद खुशी मनातीं छात्राएं।
- फोटो : परिणाम आने के बाद खुशी मनातीं छात्राएं।
बहराइच। काॅउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) की ओर से बृहस्पतिवार को आईसीएसई (10वीं) व आईएससी (12वीं) का परीक्षाफल जारी कर दिया गया। आईसीएसई में सेंट पीटर स्कूल के छात्र श्रेयांश वर्मा 97.06 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉपर बने। इसी प्रकार आईएससी में एजीसी स्कूल रुपईडीहा के छात्र एहसान इमाम रिजवी 97 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में बाजी मारी है।
सीआईएससीई के जिले में पांच विद्यालय संचालित होते हैं। इनमें जिला मुख्यालय स्थित सेंट नाबर्ट इंटर कॉलेज, बैरोज ब्लू बेल्स स्कूल, एसडीए इंटर कॉलेज शामिल हैं। इसके साथ नानपारा में सेंट पीटर इंटर कॉलेज व रुपईडीहा में एजीसी स्कूल का भी संचालन होता है। इस बार जिले में 10वीं व 12वीं का परीक्षाफल शतप्रतिशत रहा। 12वीं में जिला टॉपर एहसान इमाम के बाद सेंट नाबर्ट विद्यालय के सैयद अबु रेहात अलबरूनी 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
बैरोज ब्लू बेल्स स्कूल के शुभ गुप्ता 96.04 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार 10वीं में जिला टॉपर श्रेयांश वर्मा के बाद उन्हीं के स्कूल के देवांश श्रीवास्तव ने 96.06 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। तृतीय स्थान पर सेंट नाबर्ट विद्यालय की छात्रा सालेहा नूर अंसारी 95.08 प्रतिशत अंकों के साथ रहीं।