फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   celebration of republic day

गणतंत्र दिवस पर शान से फहरा तिरंगा

Wed, 27 Jan 2016 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 27 Jan 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
celebration of republic day
बहराइच। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंगलवार को शान से तिरंगा लहराया। पुलिस लाइन में मान प्रणाम के बाद अग्निशमन व पुलिस के जवानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।
विज्ञापन


स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल, कॉलेजों में भी लोगों ने गणतंत्र दिवस पर अपने-अपने अंदाज में देश की एकता और अखंडता अक्षुण रखने का संकल्प लेते हुए राष्ट्रीय पर्व मनाया। पुलिस लाइन में सजी भारत माता की झांकी आकर्षण चुराती रही।
विज्ञापन


सुबह नौ बजे कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अभय ने ध्वजारोहण कर लोगों को गणतंत्र की बेहतर स्थापना का संकल्प दिलाया। इस मौके पर स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस लाइन में 9.30 बजे प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री यासर शाह, जिला जज विजय कुमार शर्मा, जिलाधिकारी अभय और एसपी सालिक राम वर्मा के साथ मान प्रणाम ग्रहण किया।

महिला और पुरुष जवानों की परेड सलामी आकर्षण चुराती रही। इसके बाद पुलिस और अग्निशमनकर्मियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। डॉग स्क्वायड दस्ते के करतब ने भी रोमांचित किया। इसके बाद पुलिस मॉडर्न स्कूल समेत विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की।

बीएसए आफिस में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अमरकांत ने ध्वजारोहण किया, जबकि जिला कारागार में जेल अधीक्षक ललित मोहन पांडेय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद बंदियों ने संास्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की।
सैनिक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य विवेक शर्मा के निर्देशन में छात्र छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। कॉलेज के प्रबंध निदेशक इंदु प्रकाश गौड़ ने ध्वजरोहण किया।

महिला महाविद्यालय में प्रबंध समिति के सचिव मदनलाल अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। यहां महाविद्यालय की प्राचार्या प्रमिला बुधवार समेत सभी शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। किसान डिग्री कॉलेज में प्राचार्य मेजर डॉ. एसपी सिंह की अगुवाई में गणतंत्र पर्व मना।

बाबा सुंदर सिंह मूकबधिर विद्यालय में सरदार अजीत सिंह, संरक्षक आनंद अग्रवाल व होतचंद्र सत्या ने सामूहिक ध्वजारोहण किया। बार एसोसिएशन के भवन पर भी तिरंगा फहराया गया।

मदरसा सैयद गौसुल उलूम दरहेटा फखरपुर में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रबंधक मोहम्मद किससुल वारिस खां ने ध्वजारोहण किया।

प्रिंस संजय व मीनाक्षी की साइकिल दौड़ी सबसे तेज

बहराइच। गणतंत्र दिवस के अवसर पर खेल विभाग की ओर से हुजूरपुर रोड स्थित गैदाम गोदाम से साइकिल रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें पुरुष वर्ग में 216 व महिला वर्ग में 47 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

रेस कटी तिराहा, पानी टंकी चौराहा, स्टेडियम होते हुए फिर गैस गोदाम पर संपन्न हुई। पुरुष वर्ग में डीहा के प्रिंस संजय सिंह यादव ने प्रथम, कटी चौराहा निवासी अजय पांडेय ने दूसरा और रमवापुर के पिंटू सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।

वहीं, महिला वर्ग में टेढ़िया की मीनाक्षी यादव ने प्रथम, धनकुट्टीपुरा की प्रिया सैनी द्वितीय, और वसंत विहार निवासी प्रिया श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रहीं।


मुख्य अतिथि राज्यमंत्री यासर शाह ने विजेता धावकों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि अब्दुल मन्नान, क्रीड़ा अधिकारी एआर अंसारी, उप क्रीड़ा अधिकार कमाल अहमद आदि लोग थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed