फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Celebrated Diwali

घर घर जले खुशहाली के दीप

Sun, 30 Oct 2016 05:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 30 Oct 2016 05:31 PM IST
विज्ञापन
Celebrated Diwali
शहर जगमग - फोटो : अमर उजाला
दीपावली का त्यौहार रविवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। शाम ढलते ही रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा शहर जगमगा उठा। बच्चों के साथ ही बड़ों ने भी आतिशबाजी का जमकर लुत्फ उठाया। देर रात तक कल-कारखानों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर लोगों ने माता लक्ष्मी, भगवान गणेश व कुबेर की पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


बाजारों में दिन भर मिठाई, लाई-चूरा, फूलमाला व आतिशबाजी की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। दीपोत्सव की खुशियां मनाने का सिलसिला रात तक चला। पटाखोें के धूम धड़ाके से हर क्षेत्र रोशन रहा। दीपावली की धूम रविवार को शहर से लेकर गांव तक दिखी। मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए लोग सुबह से पलक पांवड़े बिछाकर शाम होने का इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन


शाम ढलते ही गोधूलि बेला में घर और प्रतिष्ठान दीपों, रंगबिरंगी मोमबत्तियों तथा विद्युत झालरों से जगमगा उठे। जगह-जगह लोगों ने दीप सजाने के लिए मनमोहक रंगोली भी बनाई। बिजली की झालरों से सजे मकान और प्रतिष्ठान आकर्षण चुराते रहे। जगह-जगह दीपमाला की अद्भुत छटा दिखी। सरकारी कार्यालय भी रोशनी से जगमग हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीप जलाने के बाद महा लक्ष्मी की पूजा-अर्चना व आरती की गई। घर-घर पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद का वितरण हुआ। पड़ोसियों के घर जाकर लोगाें ने दीप पर्व की शुभकामनाएं दी। मित्रों और रिश्तेदारों को एसएमएस से बधाई भेज कर लोगों ने दीपोत्सव की खुशी का इजहार किया। बच्चों और बड़ों ने जमकर पटाके फोड़े।


फुलझड़ी और अनार की आतिशबाजी मनमोहक रही। घरों में परंपरागत ढंग से लैय्या और मिठाई के साथ महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। व्यापारिक प्रतिष्ठानों में भी दोपहर बाद और घरों में शाम से रात तक पूजा-अर्चना का क्रम चला। पूजा के अलग-अलग मुहूर्त होने के चलते सभी ने परंपरा निर्वहन के लिए विधि विधान से महालक्ष्मी की आराधना और साधना की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed