फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Celebrate the festival with harmony and brotherhood

सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार

Fri, 09 Aug 2019 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Celebrate the festival with harmony and brotherhood
बौंडी (बहराइच)। बौंडी थाने में पर्वों के मद्देनजर शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें उपस्थित लोगों से शांतिपूर्वक बकरीद, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी त्योहार मनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

महसी तहसील के बौंडी थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता एसडीएम एसएन त्रिपाठी व सीओ शंकर प्रसाद ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाने का आह्वान किया। साथ ही चेतावनी भी दी कि त्योहारों की मिठास में अगर किसी ने कड़वाहट घोलने की कोशिश की तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि त्योहार आपसी सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। इन्हें भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। किसी के साथ कभी ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए, जिससे आपसी सौहार्द बिगड़े। यदि कहीं कोई समस्या है तो उसे पूर्व में ही थाने पर सूचित करके उसका निस्तारण करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ ब्रह्मानंद सिंह ने कहा कि पूरे क्षेत्र में फिलहाल अभी तक शांतिपूर्ण माहौल में सभी त्योहार मनाए गए हैं, लेकिन कुछ कारणवश खैरा में बवाल हुआ था, इसकी पुनरावृत्ति न हो। इस मौके पर प्रधान सर्वजीत सिंह, धर्मपाल निषाद, लल्लन मिश्र, प्रदीप मिश्र, श्याम पांडेय, केके सिंह, राजकिशोर सिंह, अनिरुद्ध सिंह, ओंकारनाथ चौरसिया, ननकऊ अंसारी, इश्तियाक अंसारी, रसीद, जगदीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed