फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Celebrate all festivals with brotherhood: Ram Nayan Singh

भाईचारे के साथ मनाएं सभी त्यौहार : राम नयन सिंह

Mon, 10 Mar 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 10 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Celebrate all festivals with brotherhood: Ram Nayan Singh
जरवलरोड/तेजवापुर/रुपईडीहा/रिसिया(बहराइच)। जरवलरोड थाने पर रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। मुख्य अतिथि एसपी राम नयन सिंह ने सभी से शांति व आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने पुलिस को भ्रमणशील रहकर अराजकत तत्वों पर सख्त कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। बैठक में एसडीएम कैसरगंज आलोक प्रसाद, एएसपी सिटी रामानंद कुशवाहा, सीओ कैंसरगंज रवि खोखर, थाना प्रभारी रमेश रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

टिकोरा मोड़ चौकी पर नवागत चौकी प्रभारी हरिकेश सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें चौकी प्रभारी ने अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। रुपईडीहा थाने पर एएसपी ग्रामीण डीपी तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एएसपी ने डीजे संचालकों के पेंच कसे और सभी से सौहार्दपूर्ण गाने बजाने का निर्देश दिया। बैठक में एसडीएम अंजनी यादव व सीओ प्रद्युम्न सिंह आदि मौजूद रहे। रिसिया चौकी पर सीओ पयागपुर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें थाना प्रभारी राजनाथ सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि रामू लाल, मदन गोपाल यज्ञसैनी व वसीम शेरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed