{"_id":"68b5fde8cced49a5650dd8dd","slug":"cdo-was-thrilled-to-see-the-children-studying-bahraich-news-c-98-1-slko1009-136051-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बच्चों की पढ़ाई देख गदगद हुए सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बच्चों की पढ़ाई देख गदगद हुए सीडीओ
Tue, 02 Sep 2025 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चंद्र ने सोमवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय डीहा, चितौरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और कॉपियों का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण में बच्चों का शिक्षण कार्य बेहतर पाया गया, जिस पर सीडीओ ने सभी शिक्षकों की खुलकर प्रशंसा की।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने छात्र-छात्राओं से उनके विषय से जुड़े सवाल पूछे। बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ सही जवाब देकर अधिकारियों को चौंका दिया। बच्चों की समझ और तैयारी देख सीडीओ बेहद प्रसन्न नजर आए।
सीडीओ ने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह का परिश्रम बच्चों के भविष्य को मजबूत करेगा। उन्होंने शिक्षकों को बच्चों की पढ़ाई पर और ज्यादा ध्यान देने की नसीहत भी दी। निरीक्षण के समय विद्यालय के प्रधानाध्यापक विशेश्वर सिंह समेत सभी शिक्षक मौजूद रहे।